भारतपाक यूथ के बीच अनुष्का शर्मा को याद आया कारगिल वॉर। पापा की तैनाती के मुश्किल दिनों को किया याद। मां के डर और अपनी बेचैनी का एक्ट्रेस ने किया खुलासा। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा को कौन नहीं जानता। शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर अपने क्रिकेटर पति और बच्चों के साथ मैरिड लाइफ जी रही अनुष्का आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन अब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध के माहौल के बीच अकाय और वामिका की मम्मी यानी कि अनुष्का शर्मा का एक थ्रोबैक इंटरव्यू आग की तरह वायरल हो रहा है
और खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें वह साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा हैं। बताते चले कि अनुष्का शर्मा के रिटायर्ड कर्नल पिता ने 1982 के बाद हुई हर जंग लड़ी है। चाहे वो ऑपरेशन ब्लू स्टार हो या फिर कारगिल युद्ध। जब वो कारगिल युद्ध लड़ रहे थे
तब अनुष्का शर्मा महज 11 साल की थी। आपको बता दें कि 1999 में हुई जंग में पिता के लड़ने का जिक्र एक्ट्रेस ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में किया था। अनुष्का शर्मा ने बताया था जब उनके पिता घर पर फोन करते थे तब वह उनसे अपने बॉयफ्रेंड और स्कूल के बारे में बात करती थी। नहीं समझती थी कि वह वॉर जोन में है। अपनी इसी बातचीत में अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया था कि कारगिल युद्ध मुश्किल था लेकिन मां को देखकर मुझे डर लगता था।
वो पूरा दिन सिर्फ न्यूज़ चैनल ही देखती रहती थी। अपसेट हो जाती थी जब भी किसी के मारे जाने का ऐलान होता था। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि उन्हें आर्मी ऑफिसर की बेटी होने पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पिता के काफी करीब हैं। वेल इस वक्त पूरा देश भारत के साथ खड़ा है और इस मुश्किल वक्त में देश की सुरक्षा और इंडियन आर्मी का धन्यवाद भी कर रहा है। तो ऐसे में अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर लगातार अपने पोस्ट और स्टोरीज के जरिए देश को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं
और इंडियन आर्मी का शुक्रिया अदा भी कर रही हैं। आपको बता दें कि एक लंबे अरसे बाद अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर वापसी करने को भी तैयार है और अपनी अपकमिंग फिल्म चक्रदा एक्सप्रेस को लेकर खूब लाइमलाइट में भी बनी हुई है। बहरहाल इतने लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का शर्मा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फैंस अनुष्का को बड़े पर्दे पर फिर से अपनी एक्टिंग का जादू दिखाता देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं
यह भी पढे:पाकिस्तान की बैंड बजाने आ रहे है सनी देओल, Boarder 2 मे मचाएगे हंगामा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।