परेश रावल ने हेराफेरी 3 छोड़कर 15% व्याह सहित लौटाए पैसे, अक्षय कुमार ने फिर भी कहा ऐसा….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

हेराफेरी 3 को लेकर पिछले हफ्ते एक दिल तोड़ने वाली खबर आई कि परेश रावल अब बाबू भैया के रोल में नहीं दिखेंगे। परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि भी की थी। इसके बाद विवाद बढ़ा और फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन ने परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया। बता दें यह प्रोडक्शन हाउस अक्षय कुमार का है। अक्षय कुमार की लीगल टीम की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में बताया भी गया। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी बात पता चली है कि परेश रावल प्रोडक्शन हाउस से साइनिंग अमाउंट के तौर पर जितना पैसा लिया था सब वापस कर दिया और वह भी ब्याज लगाकर।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया है परेश रावल ने ₹11 लाख का साइनिंग अमाउंट 15% वार्षिक ब्याज लगाकर वापस कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म से किनारा करने के लिए थोड़े से और पैसे बढ़ाकर भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक परेश रावल को टर्म शीट के मुताबिक ₹11 लाख दिए गए थे। फिल्म में काम करने के लिए उन्हें ₹15 करोड़ दिए जाने थे। इस टर्म शीट में यह भी बताया गया है कि बाकी का पैसा यानी 14 करोड़ 79 लाख फिल्म रिलीज होने के 1 महीने बाद मिल जाएगा। शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली थी

और यह 2026 के आखिर में या फिर 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती थी। यानी परेश रावल को अपना बाकी का पैसा पाने के लिए करीब 2 साल का इंतजार करना पड़ता। अब लग रहा है कि परेश रावल दोबारा हेराफेरी में नजर नहीं आएंगे। क्योंकि उन्होंने पैसे बढ़ाकर ब्याज लगाकर भी लौटा दिए हैं। फिलहाल आपका इस पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं

यह भी पढे;“अपना बैग पैक लीजिए” पत्रलेखा का अनादर करने पर राजकुमार राव ने अपने रसोइये को नौकरी से निकाला…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment