“अपना बैग पैक लीजिए” पत्रलेखा का अनादर करने पर राजकुमार राव ने अपने रसोइये को नौकरी से निकाला…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

राजकुमार राव ने 11 साल डेटिंग के बाद पत्रलेखा से शादी की। दोनों के रिश्ते की नींव एक दूसरे के सम्मान पर बनी है और दोनों ने ही अपनी शादी में इस बात का उदाहरण दिया था। अब हाल ही में एक खुलासा करके राजकुमार राव ने फिर यह बात साबित कर दी कि उनके लिए उनकी पत्नी पत्रलेखा और उनके सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। राजकुमार राव ने हाल ही में रौनक रजानी के शो में बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर में एक कुक हुआ करता था। जो मैक्सिकन बहुत अच्छा बनाता था, लेकिन उन्होंने उस कुक को काम से निकाल दिया।

अभिनेता ने इसकी वजह के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके कुक ने एक बार उनकी पत्नी का अपमान किया था जो उनके बर्दाश्त से बाहर था और उन्होंने उसे काम से निकाल दिया। दरअसल बातचीत के दौरान कॉमेडियन रौनक रजानी ने कहा कि उनका कुक उनकी पत्नी को कुछ नहीं समझता। उनके कुक को 5 साल हो गए हैं, लेकिन वह उसे निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। राजकुमार राव ने रौनक की बात सुनकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा

मैं आपको हमारे घर का एक उदाहरण बताता हूं और दोस्तों फर्क देखिए। हमारे पास एक कुक था। उसकी उम्र करीब 50 साल रही होगी। एक बेहतरीन कुक। पहली बार मुझे जीवन में वेजिटेरियन मैक्सिकन खाना मिल रहा था। वरना यह सिर्फ हरी सब्जी और चावल ही होता। राजकुमार राव आगे कहते हैं उसने मेरे लिए मैक्सिकन प्लैटर बनाया और उसके दो दिन बाद मेरी पत्नी पत्र ने मुझे कहा सुनो यह आदमी मुझसे ठीक से बात नहीं करता है। मुझे लगता है

कि इसे मुझसे कुछ प्रॉब्लम है और मैं कुछ पता लगा पाता इससे पहले ही तीसरे दिन जब पत्रा ने उससे कुछ पूछा तो उसने मुंह बना लिया लेकिन मेरे साथ वह बहुत ही सम्मान के साथ बात करता था। आपको पता है मैंने क्या किया? मैंने उसे बुलाया और कहा आप अपना बैग पैक करिए और चले जाइए। राजकुमार राव की बात सुनकर भीड़ ने उनके लिए तालियां बजाना शुरू कर दिया। फिलहाल राजकुमार राव के इस बयान पर आपको क्या कहना है

यह भी पढे:बहन स्वेता बच्चनने खोल अभिषके का राज, बताया घर मे किससे ज्यादा डरते है अभिषेक…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment