कपिल शर्मा पर टूटा दुखो का पहाड़, करीबी दोस्त का हुआ अचानक निधन….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

कपिल शर्मा के शो से एक बुरी खबर सामने आ रही है। द कपिल शर्मा शो के फोटोग्राफर दास दादा का निधन हो चुका है। आपने कई बार शो में उन्हें देखा होगा। कपिल ने कई बार स्टेज से दास दादा का जिक्र किया था। उनका असली नाम कृष्णदास था। कॉमेडियन कपिल शर्मा की टीम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उनका एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह अलग-अलग एपिसोड से कंपाइल किया गया है।

बता दें उनके जाने की कमी महसूस काफी होगी क्योंकि शो की शुरुआत से अंत तक वह कैमरे के पीछे रहे। उनके निधन पर कीकू शारदा ने भी शोक जताया और बीते हुए पलों को याद किया। दास दादा ना सिर्फ अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए बल्कि उनकी गर्मजशी भरे व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे। वह हमेशा मुस्कुराते रहते और क्रू मेंबर्स से बढ़कर थे। एक परिवार की तरह। कपिल शर्मा की टीम ने उनके निधन पर भावात्मक श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा है। कपिल शर्मा की टीम ने लिखा, आज दिल बहुत भारी है। हमने दास दादा को खो दिया। लेंस के पीछे की वह आत्मा थी।

जिन्होंने द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से हमारे अनगिनत खूबसूरत पलों को कैद किया है। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे। वह एक सहयोगी फोटोग्राफर से ज्यादा परिवार थे। उनकी मौजूदगी सिर्फ उनके कैमरे के जरिए ही नहीं बल्कि हमारे साथ बिताए पल में गर्मजशी और रोशनी लाती थी। दादा आपकी कमी शब्दों से परे है। आपको शांति मिले। आपकी यादें हर प्रेम और हर दिल में जिंदा रहेंगी। कीकू शारदा ने भी दास दादा को याद किया है

दास दादा को श्रद्धांजलि देते हुए कीकू शारदा ने Instagram स्टोरी लगाई और लिखा हम आपको याद करेंगे दास दादा। बता दें फोटोग्राफर के Instagram बायो के मुताबिक दास दादा को साल 2018 में दादा साहेब फाल्की अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें अक्सर पर्दे के पीछे देखा जाता था। हालांकि कपिल शर्मा उन्हें स्टेज पर बुलाकर उनके साथ हंसीज़ाक भी किया करते

यह भी पढे;अभिनेत्री रश्मि देसाई के साथ हुई बुरी हरकत, बार बार बची रश्मि देसाई, जानिए क्या हुआ उनके साथ…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment