टेलीविजन इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड कास्टिंग काउच का जाल हर जगह फैला हुआ है। इस बारे में आपने कई बार सुना होगा। कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है और इसी में से एक नाम एक्ट्रेस रश्मि देसाई का भी है। रश्मि देसाई ने अपने दर्दनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने बताया कि उनके एक्टिंग करियर की शुरुआती दिनों में उनके साथ ऐसा हुआ था। यह सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगी।
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह उस वक्त महज 16 साल की थी। जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल से बची। एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने इस इंसिडेंट को एक्सपीरियंस किया है। कई बड़ी एक्ट्रेसेस को काम के लिए मजबूरी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही मेरे साथ भी हो चुका है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे याद है एक दिन मुझे ऑडिशन के लिए कॉल आया था। इसके लिए मैं उस वक्त बेहद एक्साइटेड थी
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि जब वह ऑडिशन के लिए पहुंचे तो वहां सिर्फ एक इंसान था और कोई कैमरा भी नहीं था। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि उस वक्त शख्स ने मुझे नशीली दवाई कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर बेहोश करने की कोशिश की। लेकिन मैंने उनसे कहा कि यह सब नहीं करना। वो शख्स मेरे दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं उस जगह से अपनी जान बचाकर भाग गई और घर आकर सुकून की सांस ली।
घर आते ही यह घटना मैंने अपनी मां को बताई। रश्मि देसाई बताती हैं कि उनकी मां यह सुनकर बेहद गुस्से में आई और अगले ही दिन उस शख्स के पास पहुंच गई और जोरदार तमाचा जड़ दिया। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों ही लोग मौजूद हैं।
यह भी पढे:कान्स मे ऐश्वर्या के साथ नहीं बल्कि इस अनजान शख्स के साथ नजर आई आराध्या, जानिए कौन है वह शख्स…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।