ऐश्वर्य राय ने किया बेटी आराध्या पर बड़ा खुलासा, इस बड़े पर्दे से उठाया राज….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

कई सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स से फैंस के दिलों को इंप्रेस कर लेती हैं। फैंस हर बार ऐश्वर्या के नए-नए लुक्स का इंतजार करते हैं। इस बार भी फैंस को इंतजार है ऐश्वर्या के कांस के लिए रवाना होने का। वह जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार ऐश्वर्या का लुक क्या होगा? इसी बीच में सभी के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि आखिर ऐश्वर्या के साथ हमेशा आराध्या बच्चन क्यों जाती हैं कांस फिल्म फेस्टिवल में? हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या से यह सवाल पूछ ही लिया गया कि हर साल वो क्यों आराध्या को कांस में ले जाती हैं।

इस बारे में बातचीत करते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि आराध्या वहां कंफर्टेबल है। उसे वहां का एनवायरमेंट काफी पसंद है। आराध्या ने भी वहां पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। साथ ही ऐश्वर्या कहती हैं कि आराध्या का एक्सपीरियंस वहां सिर्फ उनके साथ देने का होता है। वह घर जैसा फील करती हैं और वह बहुत सारे लोगों को जानती भी हैं। जाहिर सी बात है देखा भी गया है कि कई बार आराध्या वहां अपनी मां ऐश्वर्या का साथ देती हुई नजर आती हैं।

वहां उनके लिए चेयर करती हैं। साथ ही उनके तैयार होने में भी वह उनका साथ देती हैं। ऐश्वर्या कहती हैं कि आराध्या को अपने दोस्तों से कनेक्ट करना काफी पसंद है। मेरी तरह वह भी काफी सोशल है। लोगों से मिलना उन्हें काफी पसंद है। यही वजह है कि कांस की वाइब आराध्या को काफी अच्छी लगती है क्योंकि वहां बहुत सारे लोग हैं जो आराध्या को जानते हैं। आराध्या को यह समझ है कि कांस एक फिल्म फेस्टिवल है जहां सिनेमा को एंजॉय किया जाता है और उसे सेलिब्रेट भी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बार ऐश्वर्या के साथ आराध्या अगर जाती हैं तो उनका लुक क्या होता

यह भी पढे:जानिए BORDER 2 फिल्म के लिए कौन ले रहा है सबसे ज्यादा फीस…..

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment