आमिर खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो कि अपने प्रैंक्स के लिए जाने जाते हैं। एक जमाना था जब आमिर खान के प्रैंक से माधुरी दीक्षित और जूही चावला बुरी तरह से परेशान हो गई थी। आमिर खान ने माधुरी दीक्षित और जूही चावला के साथ कुछ ऐसा कर दिया था जिसकी वजह से इन दोनों हसीनाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। बात फिल्म दिल के सेट पर खंभे जैसी खड़ी है गाने की शूटिंग के वक्त की है। शूटिंग करते समय आमिर खान को शरारत सूझी। आमिर खान ने बातों ही बातों में माधुरी दीक्षित से उनका हाथ मांगा।
आमिर खान ने दावा किया कि वह लोगों का हाथ देखकर भविष्य बता सकते हैं। माधुरी दीक्षित ने बिना सोचे समझे आमिर खान को अपना हाथ दे दिया। इतनी ही देर में आमिर खान ने माधुरी दीक्षित के हाथ पर थूक दिया। आमिर खान की इस हरकत से माधुरी दीक्षित काफी नाराज हो गई थी। कहा जाता है कि इस हरकत की वजह से माधुरी दीक्षित ने कई दिनों तक आमिर खान से बात नहीं की। कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित आमिर खान से इतनी नाराज थी कि वह उनके पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थी
सेट पर दौड़ा-दौड़ा कर माधुरी दीक्षित ने आमिर खान की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद भी आमिर खान नहीं सुधरे। माधुरी दीक्षित के बाद आमिर खान ने जूही चावला को अपने प्रैंक्स का शिकार बनाया। फिल्म इश्क के सेट पर आमिर खान ने जूही चावला के साथ मजाक किया था। मौका मिलते ही आमिर खान ने जूही चावला से उनका हाथ मांगा। आमिर खान ने दावा किया था कि वह हाथ देखना जानते हैं। जूही चावला भी आमिर खान की बातों में आ गई। फिर क्या था? आमिर खान ने बिना देर किए पूरी टीम के सामने जूही चावला के हाथ पर थूक दिया। आमिर खान की इस हरकत ने जूही चावला का दिल तोड़ दिया था।
कहा जाता है कि जूही चावला आमिर खान की इस हरकत से इतना नाराज हुई कि वह अगले दिन शूटिंग करने के लिए सेट पर नहीं आई। मामला बिगड़ता देख इंद्र कुमार ने आमिर खान और अजय देवगन से बात की। इंद्र कुमार आमिर खान और अजय देवगन को लेकर जूही चावला के घर गए। यहां पर आमिर खान और अजय देवगन ने जूही चावला से माफी मांगी। तब जाकर जूही चावला ने फिल्म के सेट पर काम करना शुरू किया था। फिलहाल इस किस्से के बारे में आपको क्या कहना है?
यह भी पढे:सुनीता आहूजा है पति गोविंदा से नाखुश, कहा अब मेरी एक नहीं सुनता गोविंदा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।