बिहार के शेखपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। फुफेरे भाई के साथ जबरन शादी करने से इनकार करने पर एक युवती को उसके फुफेरे भाई ने बीच सड़क चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना शेखोपुरसराय बाजार के एक गांव में बुधवार दोपहर (8 अक्टूबर) को हुई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय गौशी परवीन के रूप में हुई है, जो मोहम्मद इकबाल की पुत्री थी। मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि दोपहर में गौशी अपने छोटे भाई को लेकर गली में निकली थी। इसी दौरान आरोपी फुफेरा भाई ने उसे रोक लिया और जबरन शादी करने का दबाव बनाया।
जब गौशी ने इनकार किया और भागने लगी, तो आरोपी ने उसे खदेड़ा, पकड़ा और चाकू निकालकर उसके सीने में तीन बार वार कर दिया।चश्मदीदों के मुताबिक, यह हमला दिनदहाड़े बाजार के बीच सड़क पर हुआ, जहां कई लोग मौजूद थे। गौशी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका का शव सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से गौशी पर शादी का दबाव डाल रहा था। यह एकतरफा मोहब्बत का मामला था, जिसका गौशी ने हमेशा विरोध किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी परिवार से शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी राकेश कुमार ने बताया, “आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढे:पंजाब के मशहूर सिंगर का बाइक अकस्मात मे निधन….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।