परेश रावल ने 16 मई को ट्वीट करके यह जानकारी दी थी कि वह हेराफेरी 3 का हिस्सा नहीं है। लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं किया। इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस काफी निराश दिखाई दे रहे हैं और यह कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर परेश रावल ने फिल्म क्यों छोड़ी? अब इस सवाल का जवाब खुद परेश रावल ने ही दे दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू देते हुए यह साफ किया कि उन्होंने हेराफेरी 3 फिल्म क्यों छोड़ी? हेराफेरी 3 को ना कहने के पीछे का कारण स्पष्ट करते हुए परेश रावल ने मिड डे से कहा मुझे पता है
कि कई लोगों को यह सुनकर झटका लगा होगा। दरअसल हम तीनों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मैं परेश रावल के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन जी का कॉम्बिनेशन सबसे मस्त कॉम्बिनेशन है। लेकिन सच्चाई यह है कि मैंने फिल्म छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मेरा मन नहीं है इस फिल्म का हिस्सा बनने का। ऐसा नहीं है कि यह मेरा अंतिम निर्णय है। मैं हमेशा कहता हूं कि कभी ना नहीं कहना चाहिए। कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि भविष्य में क्या होगा। प्रियदर्शन के साथ अपने रिश्ते पर परेश बोले मैं प्रियदर्शन जी से बहुत प्यार करता हूं।
उनका बहुत सम्मान करता हूं और उन पर बहुत विश्वास करता हूं। हमने पहले भी साथ में बेहतरीन फिल्में बनाई है और आगे भी बनाते रहेंगे। हमारे बीच कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं थी और ना ही मेरे और उनके साथ कोई मतभेद थे। परेश ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, पैसों की बात नहीं है। फैंस से मिल रहे प्यार की तुलना में पैसे से नहीं कर सकता। बस बात इतनी सी है कि यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं अभी नहीं करना चाहता। फिलहाल परेश रावल के इस बयान पर आपको क्या कहना है?
यह भी पढे:नील नीतीश कुमार ने गुस्से मे निकाल दी अनुष्का सेन की हेकड़ी….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।