हेराफेरी 3 से रिटायर होने के बाद सुनील शेट्टी ने परेश रावल ओर दिया बड़ा बयान…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

हेराफेरी 3 फिल्म की घोषणा के बाद एक बार फिर बाबूराव, राजू भैया और श्याम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे। लेकिन इनकी खुशी में पानी तब फिर गया जब बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने 16 मई की देर शाम ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह अब हेराफेरी 3 का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके इस फैसले के पीछे क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है और प्रियदर्शन के साथ भी उनके बहुत अच्छे टर्म्स हैं।

हालांकि फिल्म छोड़ने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में परेश रावल ने यह जरूर बताया था कि उनके लिए बाबूराव का किरदार फांसी का फंदा बन गया है। इस बीच अब श्याम यानी सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि बाबूराव के बिना श्याम का कोई अस्तित्व नहीं है। सुनील शेट्टी वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि हेराफेरी की बात करें तो अगर उसमें बाबू भैया और राजू ना हो तो श्याम का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

उसका कोई मतलब नहीं है। अगर आप इनमें से किसी भी एक को निकाल दे तो फिल्म नहीं चलती। वैसे आपको बता दें कि यह वीडियो अभी का नहीं है। केसरी वीर फिल्म के प्रमोशन का है। फैंस अब इस बयान को परेश रावल की फिल्म छोड़ने के बाद जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब परेश रावल की जगह लेने वाले नए एक्टर का नाम सुझा रहे हैं। यूज़र्स एक्स पर पंकज त्रिपाठी की फोटो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं

कि अगर परीश रावल बाबू भैया का रोल नहीं करते तो पंकज त्रिपाठी को यह रोल मिलना चाहिए। हालांकि फिल्म बनाने वालों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई पक्का ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल इस खबर पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं।

यह भी पढे:हेराफेरी 3 मे नजर नहीं आएगे परेश रावल इस बड़ी वजह से छोड़ी फिल्म…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment