पहलगाम हम!ले पर भड़का बॉलीवुड, दिया करार बयान…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई खौफनाक घटना ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने इस हमले की काफी निंदा की है और गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने भी इस भयावह घटना पर अपना गुस्सा जताया है। आइए जानते हैं किसने क्या लिखा। विकी कौशल ने Instagram अकाउंट पर लिखा, “मैं उन परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं कर सकता।” जिन्होंने पहलगाम में आतंकवाद के बिल्कुल अमानवीय कृत्यों में अपने प्रियजनों को खो दिया।

मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। वहीं अक्षय ने की प्रार्थना और लिखा पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की खबर सुनकर दिल दहल गया। बेगुनाह लोगों की इस तरह हत्या करना सरासर हैवानियत है। पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। इसी के साथ संजय ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मार डाला। इसे माफ नहीं किया जा सकता। इन आतंकवादियों को यह जानना जरूरी है कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें इसका करारा जवाब देना होगा। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से निवेदन करता हूं

कि उन्हें उनके कर्मों की सही सजा दी जाए। रवीना टंडन ने लिखा ओम शांति संवेदनाएं पीड़ा व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं और शक्ति समय आ गया है कि हम सब छोटी-मोटी घरेलू लड़ाईयां छोड़कर एकजुट हो और असली दुश्मनों को पहचाने। करण जौहर यह दिल को जला देने वाली घटना है। इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं। सिद्धार्थ मल्होत्रा जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादी हमला एक कायरता से भरी घटना है।

मुझे हमारे शास्त्र बलों पर पूरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि वह अवश्य कारवाई करेंगे और लोगों को न्याय दिलाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के साथ है। जय हिंद। अनुपम खेर इस घटना पर दुख जताते हुए रो पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा गलत गलत गलत पहलगाम हत्याकांड शब्द आज नपुंसक है। आज जो पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है जिसमें 27 हिंदुओं को चुन-चकर मारा गया है। उससे दिल में दुख तो है लेकिन गुस्से और क्रोध की कोई सीमा नहीं बची है। कभी-कभी शब्द अधूरे और नाकाफ लगते हैं। जैसे वो आपके दिल में जो चल रहा है

उसे पूरी तरह बयान ही नहीं कर सकते। अजय देवगन ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा पहलगाव में हुए आतंकवादी हमले की खबर सुनकर बहुत दुख और हैरानी हुई। जो लोग इसका शिकार हुए हैं उनके परिवार वे सब बेगुनाह थे। जो कुछ भी हुआ वो दिल तोड़ देने वाला और पूरी तरह से अमानवीय है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ है। फरहान अख्तर ने लिखा पहलगांव में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से मैं बहुत हैरान और डरा हुआ हूं। निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा का यह मूर्खतापूर्ण कृत्य बिल्कुल असक्षमय है और इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन लोगों के परिवार के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गवाई और मैं इस दुखद समय में कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। सोनू सूद कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह निशंस कृत्य अस्वीकार्य है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ओम साईं राम। फिलहाल हम तो सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं

यह भी पढे:इस लड़की की वजह से आज भी सिंगल है गीता कपूर, इस लड़के ने दिया धोखा…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment