गोविंदा की पत्नी ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि वह सुपरस्टार से अलग रह रही हैं। उनके इस खुलासे के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि 61 साल के गोविंदा और सुनीता के बीच सब ठीक नहीं है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे गोविंदा के साथ उनका रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है। सुनीता आूजा ने अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटा दिया है। उनके इस कदम के बाद फिर दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें बनने लगी हैं। सुनीता आहूजा ने अपने Instagram अकाउंट पर अपने नाम के आगे से आूजा सरनेम हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में एक और बदलाव किया है।
उन्होंने अपने नाम में एक और एस जोड़ दिया है। अब वह सुनीता की जगह अपना नाम एस सुनीता लिख रही है। उनके द्वारा नाम के किए गए इस बदलाव ने उनकी और गोविंदा के फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया यूज़र्स सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों शादी के 38 साल बाद अलग हो रहे हैं? इन सवालों का अब खुद सुनीता ने जवाब दे दिया है। सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से गोविंदा का सरनेम हटाने के बाद सुनीता का कहना है कि वह आहूजा थी और हमेशा रहेंगी। आहूजा सरनेम हटाने के बाद जैसे ही तलाक की अफवाहएं जोर पकड़ने लगी
सुनीता ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि वह गोविंदा से अलग नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा मैं आूजा हूं और यह कभी नहीं बदलने वाला। सरनेम तो तभी हटेगा जब दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। मैंने अपने नाम से आूजा हटाया और और फर्स्ट नाम के साथ एक्स्ट्रा एस जोड़ा है। मैंने न्यूममेरोलॉजी के चलते ऐसा किया है। मैं भी नेम फेम चाहती हूं। किसे नहीं चाहिए। सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, हम एक खुशहाल परिवार हैं। जब तक हम लोगों की तरफ से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा जाता कुछ भी मत सोचिए। फालतू की बातों पर यकीन मत करिए।
इससे पहले भी जब गोविंदा और सुनीता के अलग होने की अफवाह शुरू हुई थी तो सुनीता ने कहा था कि मुझे और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता। फिलहाल उस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं।
यह भी पढे;अक्षय कुमार ने परेश रावल की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, अब जल्द आएगे बाबू भैया….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।