ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन बॉलीवुड की फेमस मां-ब की जोड़ियों में से एक है। आराध्या बच्चन को अक्सर ही अपनी मां ऐश्वर्या के साथ देखा गया है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय ने बताया है कि वह अपनी बेटी को हर जगह पर साथ क्यों ले जाती हैं। दरअसल हाल ही में इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने कहा मैं उसे हर जगह अपने साथ ले जाती हूं ताकि वह मेरी मल्टीटास्किंग लाइफ का हिस्सा बन सके। मैं उसे जितना संभव हो सके उतना रियल और बहुत नॉर्मल रखती हूं। अब वह किसी भी नॉर्मल लड़की की तरह स्कूल जाती है। लेकिन जब वो बच्ची थी तब भी मैं उसे दूसरे बच्चों क साथ खेलने के लिए पार्क ले जाती थी।
मुंबई में यह मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब मैं सफर कर रही होती हूं तो मैं उसे पार्क में ले जाती हूं। वहां भी ऐसे लोग होते हैं जो हमें पहचानते हैं लेकिन वह नॉर्मल पेरेंट्स और बच्चे होते हैं। आराध्या को एक नॉर्मल लाइफ जीना है। मैंने उसे समझाया है कि यह मेरी लाइफ है और अब वो इसका हिस्सा है। इसीलिए वह इसमें सहज है। ऐश्वर्या ने आगे कहा, “यह बस यूं ही नहीं हो गया। इस पर काम करना पड़ता है। आराध्या के लिए सब कुछ रियल और नॉर्मल बनाए रखने के लिए पूरी एनर्जी लगानी पड़ती है
मुझे खुशी है कि मैंने उसकी देखभाल के लिए समय निकाला। जब लोग आराध्या से मिलते हैं तो वह कहती हैं कि वह एक नॉर्मल बच्ची है। एक मां के तौर पर यह मेरा इनाम है। इस बीच जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या आराध्या मीडिया से मिलने वाली अटेंशन से परेशान होती है? तो एक्ट्रेस ने कहा वास्तव में यह आश्वस्त करने वाली बात है कि भगवान की कृपा से उसमें लचीलापन है। उसने बचपन से ही पब्लिक अटेंशन देखा है। जब उसे भीड़ का सामना करना पड़ता है तो वह बहुत चुप और अलर्ट हो जाती है। मानो वो सब कुछ देख रही हो।
हां, वो पब्लिक तौर से मुझसे चिपक जाती है क्योंकि वहां लोग चिल्ला रहे होते हैं और धक्कामुक्की कर रहे होते हैं। वास्तव में जब मैं उसके साथ भीड़ में होती हूं तो मैं उससे ज्यादा घबरा जाती हूं। बता दें कि ऐश्वर्या राय हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी। वहीं ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी दिखाई दी थी। फिलहाल इस किस्से के बारे में आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताए
यह भी पढे:गोविंदा के अफेर पर सुनीता आहूजा ने पहली बार किया खुलासा, बताई लड़की की सच्चाई….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।