सनी देओल ओर शाहरुख खान 32 साल पहले क्यों बन गए दुश्मन?….आजतक नहीं करते बात…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

डर के सेट पर आखिर ऐसा क्या हुआ था जो एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे शाहरुख और सनी देओल। बात साल 1993 की है। सनी देओल को इंडस्ट्री में आए 10 साल हो गए थे। बेताब से लेकर घायल, त्रिदेव, दामिनी, नरसिम्हा और विश्वात्मा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर उनकी तूती बोलती थी। जबकि शाहरुख खान ने एक साल पहले ही दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डर शाहरुख खान के करियर की नौवीं फिल्म थी। यह पहला मौका था जब शाहरुख खान और सनी एक फिल्म में नजर आए

लेकिन आखिरी भी क्योंकि इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। करीब 30 साल तक एक कोल्ड वॉर चला। इंडस्ट्री में हर किसी को पता था कि सनी देओल नाराज है। पर सबसे बड़ा सवाल आखिर डर के सेट पर ऐसा क्या हुआ था। बताया जाता है कि सारे फसाद की जड़ एक गलतफहमी थी जो कहीं ना कहीं गलती से ही सही यश चोपड़ा से हुई थी। कथित तौर पर यश चोपड़ा ने डर के लिए शाहरुख खान और सनी देओल को स्क्रिप्ट के अलग-अलग वर्जनंस सुनाए थे।

इससे ऐसा समझ सकते हैं कि सनी देओल को जो स्क्रिप्ट सुनाई गई, उसके हिसाब से उन्हें लगा कि कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। जबकि शाहरुख खान को जो नरेशन मिला था, उसके हिसाब से उनके इर्द-गिर्द घूमती थी। सनी देओल को इसकी बिल्कुल खबर नहीं थी कि उनका किरदार शाहरुख खान द्वारा निभाए गए एक जुनूनी आशिक के किरदार के आगे फीका पड़ जाएगा। वह फिल्म में सिर्फ उस जुनूनी आशिक का पीछा करने वाले एक पति बनकर रह जाएंगे।

कथित तौर पर इस गलतफहमी ने सनी को बड़ा झटका दिया। वह वैसे भी तब बड़े सुपरस्टार थे। उनको लगा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। इस कारण यश चोपड़ा और उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ भी उनकी लंबे समय तक नाराजगी रही। सनी देओल ने आपकी अदालत के एक एपिसोड में भी अपनी इस नाराजगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि एक खास सीन को लेकर यश चोपड़ा के साथ बहस हो गई थी। सनी देओल ने कहा उस सीन को लेकर यश चोपड़ा के साथ मेरी तीखी बहस हुई थी। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि मैं फिल्म में एक कमांडो ऑफिसर हूं। मेरा किरदार एक विशेषज्ञ और फिट इंसान का है। फिर यह लड़का मुझे आसानी से कैसे हरा सकता है।

इस दौरान मैं इतना गुस्से में था कि मुझे यह एहसास भी नहीं हुआ कि मैंने अपने हाथों से अपनी पैंट फाड़ दी थी। आसान भाषा में समझे तो इस पूरे झगड़े की फसाद शाहरुख खान को फिल्म में सनी देओल से बड़ा सुपरस्टार दिखाना और मुख्य भूमिका मिलना था। लेकिन 2 साल पहले गदर 2 के सक्सेस पार्टी में दोनों गले मिले। अब दोनों की सुलह हो चुकी है। फिलहाल इस किस्से के बारे में आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं

यह भी पढे:बच्चन परिवार के बॉडीगार्ड को मिलती है सलरकारी नौकरी से भी ज्यादा सेलरी….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment