ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वाली सोफिया कुरैशी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। कई लोग सोफिया कुरैशी के निजी जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो कई यह सवाल उठाते हैं कि आखिर सोफिया सेना में कैसे गई? कई लोगों की जानने की इच्छा तो यह है कि सोफिया कुरैशी के बच्चे क्या करते हैं? इसी बीच में सोफिया कुरैशी के पति के बारे में भी एक बयान सामने आया है। सोफिया कुरैशी जहां पूरे देश की रोल मॉडल बन चुकी हैं
तो वहीं उनके पति ताजुद्दीन ने कहा कि यह वो उनकी भी रोल मॉडल है। जी हां, गुजरात की रहने वाली सोफिया कुरैशी ने साल 2015 में ताज्जुद्दीन बागेवाड़ी से शादी की। यह एक लव मैरिज थी। क्योंकि सोफिया और उनके पति ताजुद्दीन दोनों ही भारतीय सेना में तैनात हैं। सोफिया जहां जम्मू में हैं तो वहीं उनके पति कर्नल के पद पर झांसी में तैनात हैं।
इसी बीच में एक वीडियो सामने आया जिसमें कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी नेशनल टीवी पर यह बात करते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी पत्नी उनके लिए क्या है? यह सुनते हुए सोफिया इमोशनल हो जाती हैं। दरअसल कर्नल ताजुद्दीन बागीवाड़ी कहते हैं कि मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि सोफिया कुरैशी उनकी जिंदगी में है।
लोग अपने प्रोफेशन में किसी ना किसी को रोल मॉडल मानते हैं। मेरा रोल मॉडल मेरे घर पर ही हैं। यह कहते हुए ताजुद्दीन बागेवाड़ी नजर आए। बता दें ताजुद्दीन बागेवाड़ी के इस वीडियो पर यूज़र्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। जहां यूज़र्स ने ताजुद्दीन की तारीफ की तो वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर के भी कहा कि वह भी काफी लकी हैं। बता दें कि आज पूरा देश कर्नल सोफिया कुरैशी के काम पर ना केवल उनकी तारीफ कर रहा है बल्कि गर्व भी महसूस कर रहा हां।
यह भी पढे:इस गंभीर बीमारी मे मलाइकाने छोड़ा अर्जुन कपूर का साथ, अजूनने किया खुलासा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।