बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया। 12 जून साल 25 को इंग्लैंड के सुबेर स्थित गार्डन पोलो क्लब में मैच खेलते वक्त अचानक ही वह गिर पड़े और बाद में उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ तो यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि मधुमक्खी के काटने से एलर्जी हुई और फिर दिल का दौरा पड़ा। हालांकि बाद में एक नया मोड़ सामने आया। संजय कपूर के निधन के तकरीबन डेढ़ महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने यह इल्जाम लगाया कि संजय कपूर के निधन में किसी ना किसी की साजिश है।
कई गंभीर आरोप लगाते हुए रानी कपूर ने कहा कि उनकी संपत्ति को भी हड़पने की कोशिश की गई है। संजय कपूर के निधन में किसी का हाथ है। रानी कपूर का कहना था कि उनसे अनजाने में कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए हैं। रानी कपूर ने यह भी आरोप लगाया था कि ब्रिटेन की पुलिस ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है कि आखिर संजय कपूर का निधन कैसे हुआ है। मीडिया में सुनी जानकारी के मुताबिक ही रानी कपूर को इस बारे में पता चला कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से संजय का निधन हुआ है। इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
अब पुलिस स्टेटमेंट सामने आया है। दरअसल ब्रिटेन के सुरे पुलिस और कोरोनर विभाग ने अपनी जांच में साफ कहा है कि संजय कपूर की मौत संदिग्ध नहीं है। जी हां, दरअसल रानी कपूर ने यह दावा किया था कि उनके इकलौते बेटे की मौत संदिग्ध है। इस पर यूके की पुलिस ने यह साफ कहा है कि संजय कपूर का निधन संदिग्ध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन दिल के संबंधित बीमारी की वजह से हुआ। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल के संबंधित बीमारी थी जिसकी वजह से उनका निधन हुआ। बता दें कि संजय कपूर की मां रानी कपूर इस रिपोर्ट से भी संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने यूके पुलिस को एक पत्र लिखकर हत्या, साजिश और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उनके बेटे की मौत में किसी गहरी साजिश का हिस्सा है। अब उन्होंने इस मामले की दोबारा जांच करने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय कपूर की कंपनियों के शेयर्स और संपत्तियों को बिना उनकी जानकारी के ट्रांसफर किया जा रहा है। जिससे उनका भरोसा टूट गया
यह भी पढे:साउथ के इस मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन, 71 साल की उम्र मे कहा दुनिया को अलविदा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।