सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुसी एक अनजान महिला जाने क्या था मकसद। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर में सेंध मारी की कोशिश हुई है। एक अज्ञात महिला उनके घर तक पहुंच गई। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला की पहचान 36 साल की ईशा छाबड़िया के तौर पर हुई है। वह एक मॉडल है जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। ईशा ने बताया कि वह सलमान के बुलावे पर उनके घर गई थी।
गुरुवार सुबह-सुबह करीब 3:00 बजे वह सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। उसने बिल्डिंग में घुसने के लिए कहा कि वह सलमान खान को जानती है और उन्हीं के बुलावे पर आई है। यही बात उसने पुलिस को भी बताई। ईशा किसी तरह सलमान के घर तक पहुंच गई और दरवाजा भी खटखटाया। सलमान के परिवार के कुछ लोगों ने दरवाजा खोला। ईशा ने फिर दोहराया कि वह सलमान खान के बुलावे पर आई है। लेकिन घरवालों ने जब यह बात चेक की और देखा कि सलमान ने उसे नहीं बुलाया है तो उन्होंने तुरंत पुलिस वालों को बुला लिया।
जब पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो ईशा ने बताया कि वह खार इलाके की रहने वाली है और 6 महीने पहले एक पार्टी में सलमान खान से मिली थी। उसने फिर दावा किया कि वह सलमान के बुलावे पर ही आई है। लेकिन सलमान के घर वालों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ईशा को क्रिमिनल ट्रेस पास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बड़ी बात यह है कि यह घुसपैठ एक नहीं बल्कि दो-दो बार हुई। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ जितेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने बताया था कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था। हालांकि वह दोनों ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
यह भी पढे;EX Boyfriend ईशान खट्टर का हाथ पकड़कर Cannes पहुंची Janhvi Kapoor…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।