अहमदाबाद प्लेन क्रेश मे बड़ी लापरवाही का वीडियो आया सामने, दिखी बड़ी लापरवाही…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें 242 यात्रियों को ले जा रहे एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेक ऑफ करते हुए यह हादसा हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। देखतेदेखते विमान क्रैश होते ही आग के गोले में विमान तब्दील हो गया और आसपास की इमारतों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच में एक फोटो सामने आ रही है जो यह दिखा रही है कि कुछ ना कुछ गड़बड़ी विमान में जरूर थी।

इससे पहले आपको बता दें यह विमान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था। वाया अहमदाबाद इसे लंदन जाना था। अहमदाबाद में विमान कुछ देर के लिए ठहरता है और उसके बाद टेक ऑफ करता है। लेकिन कहीं ना कहीं कोई लापरवाही जरूर हुई जिसके वजह से इस भयावह हादसे का रूप देखा जा रहा है। हालांकि क्या हादसा हुआ? किस वजह से यह पूरा हादसा हुआ? इसके पीछे क्या कारण था? इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है सोशल मीडिया अकाउंट पर। एक शख्स के जरिए, एक यात्री के जरिए जो यह बता रहा है कि विमान में पहले से ही गड़बड़ी थी। दरअसल विमान हादसे से ठीक पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लेन में सवार पैसेंजर आकाशवत्स रिकॉर्ड कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो रहा है कि विमान में कोई ना कोई गड़बड़ी जरूर थी। बता दें यात्री आकाशवत्स ने प्लेन में कुछ खामियां देखी। इसी प्लेन से 2 घंटे पहले आकाशवत्स अहमदाबाद पहुंचा था। वीडियो में आकाशवत्स कह रहा है कि एसी काम नहीं कर रहा। चीजें खराब पड़ी हैं। लोग सारे परेशान हो रहे हैं। सीट के सामने लगे स्क्रीन भी नहीं चल रहे। यह एयर इंडिया का ड्रीम लाइनर विमान है।

पूरा पढे:अहमदाबाद विमान हादसे पर Air India ने दिया बयान, बताई सारी हकीकत….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment