बॉलीवुड के सफर में जितेंद्र का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार करने लगे थे। जितेंद्र का आकर्षण हेमा मालिनी के प्रति इतना बढ़ गया था कि वो उनसे शादी करने की पूरी योजना बना चुके थे। उस वक्त हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर थी। लेकिन जितेंद्र को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। मजेदार बात यह थी कि जितेंद्र के करीबी दोस्त संजीव कुमार भी हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे।
संजीव ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए हेमा के नाम एक खत लिखा और इसे जितेंद्र के हाथों में सौंप दिया। ताकि वो हेमा तक यह खत पहुंचा सके। लेकिन कहानी में एक मोड़ तब आया जब जितेंद्र खुद हेमा मालिनी से मिलने उनके घर पहुंचे। हेमा को देखकर जितेंद्र का दिल भी पिघल गया और उन्होंने संजीव की खत पर अपना नाम लिख दिया। हेमा मालिनी के माता-पिता को भी जितेंद्र पसंद आ गए थे और उन्होंने अपनी बेटी की शादी जितेंद्र से करने का मन बना लिया था।
जितेंद्र भी इस रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित थे और उन्होंने शादी की तैयारियां शुरू कर दी। इस बीच हेमा और जितेंद्र के रिश्ते की खबरें मीडिया में भी आने लगी और यह माना जाने लगा कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जैसे ही शादी की तैयारियां जोरों पर थी, तभी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को एक भावुक कॉल किया। कहा जाता है कि धर्मेंद्र ने फोन पर हेमा को धमकी दी कि अगर वह जितेंद्र से शादी करेंगी तो वह अपनी जान दे देंगी। धर्मेंद्र की इस धमकी का असर हेमा पर गहरा हुआ और उन्होंने अपने दिल की बात सुनते हुए जितेंद्र से शादी करने से इंकार कर दिया।
हेमा मालिनी के इंकार के बाद जितेंद्र का दिल टूट गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए शोभा कपूर से शादी की। जो उनकी बचपन की दोस्त थी। जितेंद्र और शोभा की शादी 1974 में हुई और तब से वह खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। फिलहाल आपका इस स्टोरी पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें
यह भी पढे:जानिए निधन के बाद अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पंकज धीर?….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।