परीक्षा पे चर्चा 2025′ सेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन से जुड़े पर्सनल एक्सपीरिएंस शेयर किए हैं. उन्होंने मेंटल हेल्थ के लिए अवेयरनेस और संवाद की जरूरत पर जोर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने अनुभव से सीखा कि भावनाओं को साझा करना और सही समय पर मदद लेना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि कैसे लगातार मेहनत करते-करते एक दिन वह बेहोश हो गईं थी. इसके बाद महसूस हुआ कि डिप्रेशन से गुजर रही हैं. उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी ताकतों को समझने और उन्हें लिखने की सलाह दी.
दीपिका पादुकोण अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि ‘उन दिनों मैं पढ़ाई, स्पोर्ट्स और मॉडलिंग जैसे कई एक्टिविटीज में इनवॉल्व थी. 2014 में एक दिन अचानक से काम करते-करते बेहोश हो गई और कुछ दिनों बाद अहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन था. डिप्रेशन होने पर भी इसका पता नहीं चल पाता है. मैंने भी किसी को इस बारें में नहीं बताया था.
मैं मुंबई में अकेली रहती थी लेकिन किसी से इसे शेयर नहीं किया. जब मम्मी मुंबई आईं और कुछ दिन बाद चली गईं तो मुझे रोना आ गया. मुझे पूनिराशा महसूस हो रही थी, जीने तक की इच्छा खत्म हो गई थी. फिर मैंने एक साइकोलॉजिस्ट से मदद ली और खुलकर बात की तो हल्का महसूस हुआ.’
दीपिका ने कहा, ‘बहुत से लोग सोचते हैं कि मुझे डिप्रेशन कैसे हो सकता है. मैं भी ऐसे ही सोचा करती थी लेकिन इस अनुभवके बाद मैंने समझा कि बातचीत और समझ से ही इसका समाधान हो सकता है.’ दीपिका ने बच्चों को सलाह दी कि उन चीजों पर फोकस करें, जिन पर आपका अच्छा कंट्रोल है. मेडिटेशन या एक्सरसाइज जरूर करें और पैरेंट्स से बात करें. लाइफ में क्या करना है, क्लियर रखें. आप फेल होंगे, ऐसा सबके साथ होता है, लेकिन एन्जॉय जरूर करें.’
यह भी पढे:कोर्ट मे मामला देख फुट फुट कर रोने लगे रणबीर इलाहाबाद, कहा जिंदगी की सबसे बड़ी गलती…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।