टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने ट्यूमर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब पति ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के हेल्थ अपडेट को शेयर किया है। बता दें एक्ट्रेस के लिवर में बड़ा ट्यूमर मिला है। एक्टर ने बताया कि उनकी सर्जरी इस हफ्ते होने वाली थी। लेकिन तेज बुखार की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया। जिसकी वजह से सर्जरी अब अगले हफ्ते पोस्टपोन कर दी गई है। वहीं अब शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस का हाल बताया है। शोएब कहते हैं कि दीपिका का तेज बुखार फिलहाल कंट्रोल में है।
वह घर आ गई हैं। वहीं उनके बारे में कहते हुए शोएब बताते हैं कि अब सब कुछ ठीक है। सर्जरी अगले हफ्ते होगी। एक्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा दीपिका के स्वास्थ्य के बारे में आप सभी को अपडेट करने के लिए। उनका बुखार कंट्रोल है। वह वापस घर आ गई हैं। अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा तो अगले हफ्ते सर्जरी होने की संभावनाएं हैं। आप कृपया दुआओं में रखें। इसके साथ ही एक्टर ने गुड न्यूज़ देते हुए यह भी बताया कि उनकी बहन सबा इब्राहिम और खालिद ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बारे में वह लिखते हैं जैसा कि आप सभी जानते हैं
कि सबा और खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। कृपया नवजात शिशु और सबा पर दुआएं रखें। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें इस महीने की शुरुआत में शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया कि दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। हाल में ही सटी स्कैन में यह रिपोर्ट सामने आई और अब दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर के खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
वह लंबे वक्त से बीमार हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में कई बार देखा गया। दीपिका कक्कड़ अपने बेटे रूहान की वजह से भी सुर्खियों में आई। बेटे रूहान को छोड़कर लंबे वक्त तक अस्पताल में भर्ती हुई जिसकी वजह से वह काफी भावुक भी दिखाई दी
यह भी पढे;बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने लिया हिमाशी पर बड़ा फेसला…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।