3 दिन पहले हो गया था मौत का आभास, जानिए चिठ्ठी मे क्या लिखकर छोड़ गए करिश्मा के पति संजय…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

करिश्मा कपूर की जिंदगी में कोहराम मच चुका है। उनके एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय की मौत को लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिली है। कई जगह कहा जा रहा है कि पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्खी चली गई जिसने अंदर जाकर डंक मार दिया। वहीं कई जगह मौत का कारण हार्ट अटैक भी बताया जा रहा है। संजय लंदन के पोलो क्लब में खेल रहे थे। खेलते हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह मैदान पर गिर पड़े। मेडिकल टीम ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। इस वक्त उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की सही जानकारी मिलेगी। संजय ने अपनी मौत से 3 दिन पहले ही एक पोस्ट लिखी थी। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि उन्हें कुछ आभास होने लगा था। 9 जून को सुबह 11:40 पर संजय कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में कही गई बातें अब लोगों का ध्यान खींच रही हैं और इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि संजय को अपनी मौत का पहले से ही अंदेशा था। इस तस्वीर में लिखा है तुम्हारा समय इस धरती पर सीमित है। क्या होता अगर जैसे सवालों को दार्शनिकों के लिए छोड़ दो

और उसकी जगह क्यों नहीं कहकर जीवन में पूरी तरह से उतर जाओ। संजय का यह पोस्ट उनकी मौत के बाद वायरल हो रहा है और इस पर लोग अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। अपनी मौत से चंद मिनट पहले संजय ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रश के हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के हादसे की खबर बहुत ही दुखद है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गवाई उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। मैं उन सभी परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्हें अपनों को खोने का दर्द झेलना पड़ रहा है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत और सहनशक्ति दे। हम सबकी दुआएं उनके साथ हैं।

संजय को क्या पता था कि जो दुआएं वो प्लेन क्रश में मारे गए लोगों के लिए मांग रहे हैं, कुछ ही देर बाद ऐसी दुआएं लोग उनके लिए भी करेंगे। संजय सिर्फ 53 साल के थे। वो अपने पीछे 12,000 करोड़ की अचूक दौलत छोड़ गए हैं। लेकिन यह दौलत करिश्मा और उनके बच्चों को वह प्यार नहीं दे सकेगी जो संजय ने उन्हें दिया।

यह भी पढे:बहु की डिलीवरी पर अमिताभ बच्चन ने दिया भद्दा बयान, अमिताभ ने पार की सारी हदे….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment