आमने सामने आए परेश रावल ओर अक्षय कुमार, दोनों के बीच छिड़ी जंग….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

इन दिनों फिल्म हेराफेरी को लेकर काफी हेराफेरी चल रही है। जी हां, कंट्रोवर्सी में यह पूरा मामला आ चुका है। बता दें कि फिल्म हेराफेरी तीन को लेकर के परेश रावल ने बीच में ही अपने पैर वापस ले लिए। दावा किया जा रहा था कि उनके लिए उनकी जो साइनिंग अमाउंट है वो दे दी गई थी। ₹11 लाख परेश रावल को दे दिए गए थे। अब परेश रावल ने उस ₹11 लाख के साथ-साथ 15% इंटरेस्ट और साथ ही कुछ और पैसे जोड़ के वापस अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को दे दिया है। उनका कहना है कि वह नुकसान नहीं किसी का होने देना चाहते हैं। प्रोडक्शन हाउस को उन्होंने पैसे तो दे दिए लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर परेश रावल ने अपने पांव पीछे क्यों किए? बहुत सारी इसकी कहानी निकल कर सामने आ रही है। आज जो रिपोर्ट लेकर के आए हैं वो आपको और भी ज्यादा हैरान कर देगी

क्योंकि लगातार हेराफेरी को लेकर के ये दावे किए जा रहे थे कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में जो ये फिल्म बन रही थी उसको काफी नुकसान हुआ। परेश रावल ने यह जो कदम लिया है वो एक अनप्रोफेशनल बिहेवियर है। इस अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने ₹25 करोड़ का जो मुआवजा है वो वसूल करने की मांग की थी। जो केस है वो ठोका था। लेकिन अब इस पूरे रिपोर्ट में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसको जानने के बाद एक बात तो साफ हो जाएगी कि इस फिल्म के पीछे कहानी कुछ और है और बताया कुछ और जा रहा है। सबसे पहले आपको बता दें कि परेश रावल ने क्या कहा था। सबसे पहले कहा था कि उनके और मेकर्स के बीच में क्रिएटिव डिफरेंसेस है जिसकी वजह से वह फिल्म छोड़ना चाहते हैं। अब इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया सबसे पहले तो किसी इंटरव्यू में दी।

फिर उसके बाद सोशल मीडिया पर आकर के दी। हैरानी की बात यह थी कि मेकर्स से उन्होंने इस चीज को लेकर कोई बात नहीं की थी। अचानक ही मेकर्स को यह बात पता चली कि परेश रावल ने अपने पांव पीछे कर लिए थे। प्रोडक्शन हाउस का यह कहना है कि उन्होंने टीजर की शूटिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में वो कैसे पांव पीछे कर सकते हैं। कुछ मिनटों की शूटिंग भी हो चुकी थी। इस पूरे मामले में अक्षय कुमार ने चुप्पी साधी हुई है। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि अक्षय कुमार यह सुनकर काफी भावुक हो उठे कि आखिर परेश रावल ऐसा क्यों कर रहे हैं? इसके बाद एक और दावा किया जाता है।

यह दावा किया जाता है कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में जो हेराफेरी बन रही है, इसमें परेश रावल को कम पैसे दिए जा रहे हैं। परेश रावल ज्यादा पैसों की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें पैसे कम दिए गए। इस वजह से वह अपने पांव पीछे कर रहे हैं। लेकिन यह दोनों मुद्दे अभी ठंडे होते ही कि एक और मामला शुरू हो गया। अब यह दावा किया जा रहा है कि परेश रावल को तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट ही नहीं मिली थी। परेश रावल ने हेराफेरी ओ माय गॉड जैसी फिल्में अक्षय के साथ की हैं। अक्षय के साथ उनका रिश्ता अच्छा था लेकिन अब जुबानी जंग दोनों एक्टर्स में शुरू हो चुकी है। अक्षय ने ₹25 करोड़ का मुकदमा ठोका तब तक तो परेश रावल चुप थे। लेकिन परेश रावल ने अब अक्षय कुमार के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।

इससे एक बात साफ है कि अब रंजिशें सामने नजर आ रही हैं और अक्षय कुमार के खिलाफ परेश रावल कुछ और जो बात है वो कर सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर परेश रावल ने अक्षय कुमार को लेकर के ऐसा क्या खुलासा कर दिया है जिसकी वजह से हेराफेरी कंट्रोवर्सी में आ गई है? तो आपको बता दें कि अक्षय कुमार के बारे में परेश रावल ने यह कहा कि जो वो आरोप लगा रहे हैं इसका जवाब कोर्ट में मिलेगा। वकील के जरिए वो इसका जवाब देंगे। स्क्रिप्ट उनके पास नहीं थी। कुछ पेपर्स उन उन्होंने साइन करवाए थे। अक्षय कुमार ने साइन करवाए थे इस फिल्म को लेकर। लेकिन पूरे कागजात साइन नहीं करवाए गए थे। कुछ इस तरीके की धोखाधड़ी का आरोप जो है अक्षय कुमार पर लगाया गया है।

देखिए यह रिपोर्ट जिसमें अक्षय कुमार के खिलाफ क्या कुछ परेश रावल दावा करते हुए नजर आ रहे हैं यह आपको दिखाई देगा। अक्षय कुमार और परेश रावल की लड़ाई अब आमने-सामने आ चुकी है। परेश रावल ने हेराफेरी तीन से प्रोमो शूट करने से पहले ही एग्जिट ले ली। इस एग्जिट के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया और ₹25 करोड़ का मुकदमा दर्ज करवाया। यह मामला अब तूल पकड़ रहा है। अक्षय कुमार की ओर से लीगल नोटिस जारी कर दिया गया है। परेश रावल कहते हैं कि क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से वह इस फिल्म से किनारा कर रहे हैं। लेकिन आखिर असल वजह क्या रही? इस बात का खुलासा किया है परेश रावल के वकील ने। दरअसल परेश रावल के वकील ने जो बयान पेश किया है, इसके बाद यह साफ जाहिर हो रहा है कि परेश रावल अक्षय कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। तो वहीं अब धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए परेश रावल अक्षय कुमार पर नजर आ रहे हैं। लेकिन इसकी असली वजह क्या है? इस बारे में अक्षय के वकील ने बताया है। दरअसल जैसे ही यह पूरा मामला तूल पकड़ रहा था, वैसे ही परेश रावल का एक्स पर एक पोस्ट सामने आता है जिसमें वह कहते हैं कि जल्द ही उनके वकील इस पूरे मामले पर अपनी पक्ष को रखेंगे। जिसका इंतजार था वहीं हुआ और परेश रावल के वकील सामने आए। परेश रावल के वकील ने एक इंटरव्यू के दौरान हेराफेरी तीन को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। दरअसल वकील ने बताया कि कैसे परेश रावल से एक पेपर पर साइन लिया जाता है

और उसके बाद उन्हें स्क्रिप्ट नहीं दी जाती। परेश के वकील का कहना था कि इस साल मार्च महीने में अक्षय ने भूत बंगले के सेट पर एक्टर को हेराफेरी तीन के लिए एक पेपर साइन करने के लिए कहा था। और कहा था कि फुल एग्रीमेंट बाद में होगा। क्योंकि परेश रावल को कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली थी इसलिए वह सस्पेंस में थे। वकील ने कहा कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को खुद पर भरोसा रखने के लिए कहा। अक्षय कहते हैं कि फिक्र मत करो मुझ पर भरोसा रखो। बाद में आप इसे एक लॉन्ग फॉर्म एग्रीमेंट में देखेंगे। अक्षय के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल और भरोसे के चलते परेश रावल ने टर्म शीट पर साइन कर दिया। अप्रैल के महीने में हेराफेरी तीन का प्रमोशनल वीडियो शूट होना था। जब इस बारे में परेश रावल को बताया गया तो उन्होंने फिर से अक्षय कुमार से स्क्रिप्ट मांगी। प्रोडक्शन प्लान पूछा लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट के बारे में सवाल किए। लेकिन उसके बावजूद उन्हें यह सुनने के लिए मिलता है कि आईपीएल के फाइनल से पहले उन्हें प्रोमो शूट करना है।

जबकि इस प्रोमो को भूत बंगले के सेट पर शूट किया जाना था। परेश ने इसे एक साल तक टालने के लिए कहा। परेश रावल यह चाहते थे कि इस किरदार को फिर से निभाने के लिए वह अपनी तरफ से सारे सवाल पर क्लियर हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परेश को ना तो स्क्रिप्ट मिली और ना ही प्रोडक्शन प्लानिंग के बारे में उनसे चर्चाएं की गई और ना ही लॉन्ग टर्म शीट मिली। यह दावा है परेश के वकील का और इसी वजह से परेश रावल ने अपने कदम पीछे रख दिए। इतना ही नहीं वकील ने तो यह भी आरोप लगाया कि अक्षय कुमार के पास इस फिल्म के लीगल राइट्स हैं ही नहीं। दरअसल एक रिपोर्ट में यह दाव किया गया था कि अक्षय कुमार ने हेराफेरी तीन के राइट्स खरीद लिए हैं। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ रही है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला के पास अभी भी हेराफेरी तीन के राइट्स हैं

और कथित तौर पर अक्षय कुमार, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी और परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा गया था और प्रोमो शूट करने के लिए मना किया गया था। फिरोज नाडियावाला ने अक्षय को प्रोमो शूट करने के लिए मना किया। यह दिखाता है कि कैसे परेश रावल अक्षय कुमार पर दो संगीन आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहला कि परेश रावल को स्क्रिप्ट मुहैया करवाई गई। उनसे प्रोडक्शन प्लानिंग के बारे में नहीं पूछा गया जिसकी वजह से क्रिएटिव डिफरेंसेस हुए और उन्होंने अपने कदम पीछे ले लिए। इतना ही नहीं दूसरा आरोप यह भी लगाया कि जो दावे किए जा रहे हैं कि यह फिल्म अक्षय कुमार के बैनर तले बन रही है। असल में अक्षय के पास फिल्म के कोई भी राइट्स नहीं है। बल्कि इस फिल्म की फ्रेंचाइजी के राइट्स अभी भी फिरोज नाडियावाला के पास हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की प्रोडक्शन हाउस ने यह आरोप लगाया था कि साइनिंग अमाउंट परेश रावल को ₹11 लाख दे दिए गए हैं इस फिल्म के लिए।

इसक बाद एक रिपोर्ट सामने आई कि परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट के साथ 15% इंटरेस्ट और साथ ही कुछ और पैसे नुकसान के तौर पर भरपाई किए हैं। अब देखना यह है कि इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार खुलकर कब सामने आते हैं। परेश रावल इस पूरे मामले पर खुलकर सामने आ चुके हैं। लेकिन इंतजार अक्षय कुमार का है। अब देखा आपने इस रिपोर्ट में कि कैसे परेश रावल और अक्षय कुमार एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। अब समझना यह मुश्किल हो रहा है कि आखिर कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। जुबानी जंग अब लगातार चर्चाओं में है। इसके बाद एक बात तो साफ है कि परेश और अक्षय कुमार की लड़ाई यहां तक शांत नहीं होने वाली है। इनकी लड़ाई सामने आएगी और शायद अब बड़े पर्दे पर यह एक्टर दोनों एक साथ नजर ना आए। इस रिपोर्ट में इतना

यह भी पढे:हेराफेरी 3 किस कारण छोड़ी परेश रावल ने, किया दिल खोलकर खुलासा…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment