धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने सेट पर विवाह की हीरोइन अमृता राव को जोरदार चांटा जड़ दिया यह देखकर सेट पर खलबली मच गई सेट से कई बार एक्ट्रेसेस के कैट फाइट की बातें सामने आती रहती हैं कई बार हीरोइनें सेट पर एक दूसरे को मारने दौड़ पड़ती हैं लेकिन ईशा देओल को सेट पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अमृता राव को गाल पर एक जोरदार चांटा जड़ दिया यह घटना साल 2005 में फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर हुई थी अब सालों बाद ईशा देओल ने इस पर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें अपने कदम पर कोई पछतावा नहीं है
फिल्म प्यारे मोहन की शूटिंग के दौरान ईशा और अमृता के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी कहा जाता है कि शूटिंग के एक दिन अमृता ने ईशा के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया इससे ईशा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अमृता को थप्पड़ जड़ दिया उस वक्त यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था लेकिन दोनों एक्ट्रेसेस ने इस पर चुप्पी साध ली थी अब हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने इस घटना पर खुलकर बात की है उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अमृता राव ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई थी
और इसी वजह से उन्होंने अमृता को थप्पड़ मारा था ईशा ने इंटरव्यू में कहा जब किसी के बर्ताव से आपका सम्मान खतरे में पड़ता है तो खुद के लिए खड़ा होना जरूरी हो जाता है उस समय मैंने वही किया मुझे उस पर कोई अफसोस नहीं है ईशा ने आगे बताया कि घटना के बाद अमृता को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उनसे माफी मांगी थी ईशा ने कहा “उसने माफी मांगी और मैंने उसे माफ भी कर दिया हमारे बीच अब कोई दुश्मनी नहीं है
हालांकि इसके बाद अमृता और ईशा ने एक साथ कभी काम नहीं किया प्यारे मोहन के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए ईशा ने यह भी बताया कि उन्होंने अब इस मुद्दे पर इसलिए खुलकर बात की है क्योंकि इस घटना को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैल रही हैं उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती कि फैंस और मीडिया किसी गलतफहमी में रहे इसलिए उन्होंने खुद सच सामने रखने का फैसला लिया ईशा ने साफ किया कि यह घटना सिर्फ आत्मसम्मान से जुड़ी थी और इसमें कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं थी।
यह भी पढे:क्या हुआ जब कंगना रानोट मे विक्रम मेस्सी को कहा कॉकरोच, मुह हो गया था बंध…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।