बेटी के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बनवाया 12 करोड़ का महल, देखिए इनसाइड तस्वीरे…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

महल से भी खूबसूरत है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नया आशियाना। 12 करोड़ के नवाब में लगी है कई विदेशियों की तस्वीरें। जीरो से हीरो बने नवाजुद्दीन के घर की झलक देख उड़ेंगे आपके होश। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जिन्होंने बेहद हार्ड वर्क और स्ट्रगल से ना सिर्फ एक बड़ा मुकाम हासिल किया है बल्कि वो आज एक्टर्स और सुपरस्टार्स के लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। खूब नाम, फेम और पैसा कमाने के बाद आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी लग्जरी लाइफ जीते हैं। कभी गुजारे के लिए चौकीदारी की नौकरी करने वाले एक्टर आज महल से भी खूबसूरत घर में रहते हैं।

अब 12 करोड़ के नवाब में रहने वाले एक्टर अपने आलीशान घर को लेकर खूब सुर्खियों में भी बने हुए हैं। तो कैसा दिखता है नवाजुद्दीन? सिद्दीकी का अंदर से महल जैसा घर? किन-किन सुविधाओं से लैस है एक्टर का सपनों का आशियाना? और क्यों नवाजुद्दीन ने रखा है अपने घर का नाम नवाब? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि बीटाउन के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बंगला माया नगरी मुंबई के यारी रोड इलाके में है। गौर करने वाली बात है कि नवाजुद्दीन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से ही मुंबई में अपने सपनों का घर तैयार करना चाहते थे।

लंबे इंतजार और मेहनत के बाद एक्टर का यह सपना पूरा भी हुआ। बता दें वरसोबा के यारी रोड पर स्थित नवाजुद्दीन के आलीशान बंगले में सात कमरे और दो बड़े डाइनिंग रूम हैं जिसे एक्टर ने खुद डिजाइन किया है। जैसा कि आप सबसे पहले इस तस्वीर में देख सकते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पर एंट्रेंस पर ही उर्दू में नवाब नाम के नेम प्लेट लगी हुई है। इसके बाद आप एक्टर के आलीशान घर का हॉल तस्वीरों में देख सकते हैं। जिसमें साहित्य पोस्टरों जैसे हैमलेट ओथेलो मर्चेंट ऑफ वेनिस से एक्टर के घर का हॉल भरा हुआ है।

तो वहीं हॉल इतना सुंदर है कि उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। हॉल में रॉयलिटी और क्लासीनेस का टच भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। दीवारों में क्रिएटिव आर्ट और विदेशियों की कई तस्वीर भी इस होल की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। इतना ही नहीं एक्टर नवाजुद्दीन के घर पर आपको एक मिनी बार भी देखने को मिलेगा। जिसे भी एक्टर ने खुद ही डिजाइन किया है। तो वहीं आगे नवाजुद्दीन ने अपने घर का एक फेवरेट कॉर्नर भी दिखाया। जहां बैठकर वह अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं और मूवीज देखते हैं।

आप देख सकते हैं कि हॉल में एक बड़ी स्क्रीन और कई सोफे रखे हुए हैं। अगर आप नवाजुद्दीन के मेकअप रूम की झलक देखेंगे तो वह भी काफी बड़ा स्पेसियस है। जी हां, कमरे में एक बड़ा शीशा है जिस पर लाइट्स लगी हुई हैं। मेज पर मेकअप किट है। साथ ही नवाजुद्दीन ने इसे दिखाते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में भी बात की। साथ ही आप देख सकते हैं हॉल के बगल में कुछ कुर्सियां रखी हुई हैं जो कि एक बालकनी है। बाहर की हरियाली इस माहौल को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। उन्हें हवादार माहौल काफी पसंद है। इसलिए उन्होंने बड़ी-बड़ी खिड़कियां अपने घर में डिजाइन की हैं ताकि उन्हें कभी भी थकान और टायर्डनेस बिल्कुल भी महसूस ना हो।

तो वहीं इसके बाद अब आप एक्टर के आलीशान घर के टेरेस को भी देख सकते हैं। जहां 50 साल के सुपरस्टार एक्टर नवाजुद्दीन ने बताया कि वो यहां बैठकर अक्सर अपने दोस्तों के साथ चिल करते हैं और पार्टीज करते हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि छत पर ब्लैक कलर की कुर्सियां रखी हुई हैं। तो वहीं चारों तरफ फूल भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल घर का एक-एक कोना काफी लग्जरी और रॉयल वाइब दे रहा है। तो वहीं बता दें कि इस महल जैसे आलीशान घर की कीमत ₹12 करोड़ है। साथ ही इस घर का नाम एक्टर ने अपने दिवंगत पिता के नाम पर रखा हुआ है

यह भी पढे;तब्बू के भाई की हुई दर्दनाक मौत, पारिवारिक कलह मे गई जान, इस कदम मारा….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment