इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हाल ही में बहुत बुरा एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना में सिंगर को बहुत गहरी चोट आई थी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियोस भी सामने आए थे जिसमें पवनदीप अब बहुत गंभीर हालत में दिखे थे। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिस पर उनके चाहने वाले रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।
पवनदीप राजन की हालत में अब सुधार आ रहा है। उनकी टीम ने उनकी दो फोटो Instagram पर पोस्ट की है। दोनों फोटोस में सिंगर अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। पवन हॉस्पिटल में बेड पर लेटे दिख रहे हैं और उनकी मां प्यार से माथे को चूमती दिख रही है। दोनों के चेहरे पर स्माइल है और वह काफी हैप्पी दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर फैंस काफी भावुक हो गए और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें
कि पवनदीप की हालत में काफी सुधार है और उनको जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल हम भी पवनदीप राजन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आपका इन तस्वीरों पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताइए।
यह भी पढे;हेराफेरी फिल्म मे बाबू भैया का रोल मिलने पर ये क्या बोले राहुल त्रिपाठी….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।