पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकी को ठिकानों को निस्तोनाबूद कर दिया है और भारतीय सेना के शौर्यगाथा को लेकर पूरे देश भर में हर्षोल्लास की लहर भी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेताओं में से एक अभिनेता सनी देओल ने भी इस कारवाही को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सनी देओल ने इंडियन आर्मियों को सलाम भी किया है और जय हिंद भी बोला है।
अब सनी देओल अपनी फिल्मों के जरिए अक्सर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए नजर आते हैं। सनी को पाकिस्तान की जनता काफी नापसंद भी करती है। लेकिन सबके बावजूद सनी देओल की फिल्मों में देशभक्ति की लहर भी देखने को मिलती है। वैसे सनी देओल की फिल्मों के डायलॉग भी पाकिस्तान का सीना चीर कर रख देती है और इसी के वजह के चलते उन्हें पाकिस्तान में हमेशा के लिए बैन भी किया हुआ है। ऐसे में जब भारत ने पहलगाम पर हुए आतंकी हमले का जवाब दिया तो हर किसी की नजर सनी देओल के रिएक्शन पर ही थी।
ऐसे में मौका ना गवाते हुए सनी पाजी ने भी पहलगाम पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कारवाही को लेकर अपना रिएक्शन दिया। अब सनी देओल ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन शेयर कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है और जो उन्होंने बातें लिखी हैं वो कहीं ना कहीं आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएगी। सनी देओल ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए इंडियन आर्मी को सलाम किया है। साथ ही उन्होंने जय हिंद भी लिखा है
और सनी देओल के Instagram स्टोरी पर लाखों की संख्या में लोग लाइक भी कर रहे हैं। वैसे बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि सनी देओल पर पाकिस्तान ने आजीवन बैन लगाया हुआ है। वह कभी भी पाकिस्तान नहीं जा सकते हैं। इतने नहीं सनी देओल की फिल्में भी पाकिस्तान में कभी रिलीज़ ही नहीं होती हैं क्योंकि वह कई फिल्मों में पाकिस्तान को ललकारते हुए नजर आते हैं। और इसी कड़ी में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सनी देओल से भी रहा नहीं गया
और उन्होंने भारतीय सेना की शोरगाथा को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। वैसे बात करें सनी देओल के वर्क फ्रंट की तो अभी हाल ही में उनकी फिल्म जाट रिलीज़ हुई थी और जाट फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई करते हुए कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए। यही बड़ी वजह है कि सनी पाजी आने वाले समय में और भी कई सारी बड़ी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में है। फिलहाल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सनी देओल ने जो बातें कही है उसको लेकर आप किस नजरिए से देखते हैं?
यह भी पढे:गौतमी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा एक अजनवी शख्स ने डाला था पेन मे हाथ…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।