शेफाली जरीवाला के निधन पर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शेफाली के पोस्टमार्टम को लेकर के बड़ी खबर है। बता दें कि एक्ट्रेस का दो बार पोस्टमार्टम किया गया। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट ही आया था। अभी भी डॉक्टर्स असली वजह तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां, फॉरेंसिक टेस्ट और केमिकल एनालिसिस के बावजूद भी जान जाने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और डॉक्टर्स अभी भी इस गु्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं। दरअसल उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम से कुछ खुलासा होगा। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ रही है।
पिछले दो दिनों से शेफाली जरीवाला के पोस्टमार्टम को लेकर के कई बड़े सवाल उठ रहे थे। आखिर कूपर हॉस्पिटल इसमें अपना बयान क्यों पेश नहीं कर रहा? इसको लेकर के कई सवाल उठे, कई चर्चाएं हुई और अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 27 जून को शेफाली जरीवाला की अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी जान चली गई। दावा किया गया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी जान गई है। लेकिन अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया गया और अब आगे की कारवाई की जा रही है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर शेफाली जरीवाला को क्या हुआ था।
कूपर हॉस्पिटल के पांच फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम किया था। लेकिन अभी तक निधन की सटीक वजह नहीं बता पाए। जिसकी वजह से टिश्यू सैंपल्स को हिस्टोलॉजी के लिए भेजा गया है। जी हां, पोस्टमार्टम हिस्टोलॉजी के लिए टिश्यू सैंपल्स भेजे गए हैं। इसके अलावा कलीना फॉरेंसिक लैब में विरसा को केमिकल एनालिसिस के लिए रखा गया है। विरसा एनालिसिस होगा। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रोपैथोलॉजी तभी होती है जब नॉर्मल पोस्टमार्टम से जान जाने की वजह का पता नहीं चल पाता। केमिकल टेस्ट के लिए विरसा रखा गया है। इन दोनों ही टेस्ट से पता चलेगा कि शेफाली की जान आखिर क्यों गई। लैब रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जिसके बाद ही वजह का खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट में बताया गया
कि शेफाली का जिस दिन निधन हुआ था, उस दिन वह पूरे व्रत में थी। घर में पूजा थी। करीब 8:30 बजे उन्होंने फ्राइड राइस खाए थे। यह चावल एक दिन पहले बने हुए थे। यानी कि बासी थे। शेफाली ने फ्रिज से निकालकर गर्म करके खाया। खाने के बाद शेफाली को जलन होने लगी। एसिडिटी बनने लगी। जिसके बाद एसिडिटी की दवाई ली। शेफाली ने पेंटोप्रोजोल 40 एमg और 30 एमg डोमपेरडोन टेबलेट्स ली थी। दिन में उन्होंने अपने घर पर मेडिकल प्रोफेशनल से एंटी एजिंग दवाई के ड्रिप भी लगवाई थी। करीब सवा5 बजे शेफाली की तबीयत जिसके बाद बिगड़ने लगी और अचानक बेहोश हो गई और बाद में शेफाली की बॉडी कांपने लगी थी। जी हां, शेफाली की बॉडी कांपने लगी थी
जिसके बाद अचानक उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल ले जाने से पहले रास्ते में ही शेफाली ने दम तोड़ दिया था। तो यह बड़ी खबर सामने आ रही है। नॉर्मल पोस्टमार्टम ने नहीं बताया कि आखिर शेफाली को क्या हुआ था। कार्डियक अरेस्ट आया था या नहीं। इसीलिए अब हिस्टोलॉजी पोस्टमार्टम की होगी और उसके बाद बिरसा को भी संभाल कर रख लिया गया है। दोनों का क्लीनिकल टेस्ट होगा। जिसकी रिपोर्ट आएगी और पता चलेगा कि आखिर निधन का कारण क्या था। यानी कि अब कुछ और दिन इंतजार करना होगा शेफाली जरीवाला के निधन के असली कारण का पता लगाने के लिए।
यह भी पढे:शेफाली जरिवाला के निधन पर ICMR ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया बड़ा सच…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।