अहमदाबाद का वो विमान हादसा जिसने 275 घरों को उजाड़ कर रख दिया। आज भी इस हादसे का शोर उन लोगों के जहन में गूंज रहा है और इसी बीच में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। दरअसल अहमदाबाद के एक फिल्म मेकर उसी दिन से लापता हैं जब यह विमान हादसा हुआ था। फिल्म मेकर का नाम महेश कालावाडिया है जिन्हें महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता है। वो 12 जून की दोपहर से ही लापता हैं। उनकी पत्नी हेतल के मुताबिक महेश उस दिन लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे और अब उनका फोन बंद आ रहा है।
उनकी आखिरी लोकेशन उस भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के पास महज 700 मीटर की दूरी पर है जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। 1:39 पर सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयर इंडिया का विमान एआई71 मेघनी नगर के एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है जिसमें 275 लोगों की जान चली जाती है। वहीं पत्नी हेतल का कहना है कि महेश ने दोपहर 1:14 पर मुझे फोन किया था और यह कहा था कि मीटिंग खत्म हो चुकी है और मैं अब घर लौट रहा हूं। लेकिन जब वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने कॉल किया और कॉल नहीं लगी।
फोन बंद आ रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि महेश का फोन 1:40 पर बंद हुआ। यानी विमान के उड़ने के 1 मिनट बाद उनकी स्कूटर और मोबाइल फोन भी गायब है। हेतल का कहना है कि वह उस रास्ते से कभी घर आते ही नहीं थे और अब उनकी आखिरी लोकेशन उसी रास्ते पर दिखा रही है जो एक असामान्य बात है।
हादसे के कई शव क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पूरी तरीके से जल गए हैं। पहचान करना मुश्किल है। प्रशासन डीएनए टेस्ट के जरिए पीड़ितों की पहचान कर रहा है। महेश के परिवार ने भी डीएनए के नमूने जमा कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ग्राउंड पर जान जाने वाले जो लोग थे उसमें महेश भी शामिल थे। बता दें कि इस पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।
यह भी पढे:शादी के 3 साल बाद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के उड़ाये होश, ऐसा फेसला लिया की…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।