साउथ के इस मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन, 71 साल की उम्र मे कहा दुनिया को अलविदा…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तमिल के जाने-माने एक्टर कॉमेडियन मदन बॉब का निधन हो चुका है। 71 साल की उम्र में चेन्नई में उन्होंने अंतिम सांस ली है। इस खबर से परिवार समेत फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सभी मदन बॉब को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मदन बॉब कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे वक्त तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद देर रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

चेन्नई स्थित आवास में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मदन बॉब साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड और मशहूर एक्टर थे। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता। वो काफी वर्सटाइल थे। वह अपनी बेहतरीन कॉमेडिंग, टाइमिंग और दमदार एक्टिंग से मशहूर थे। मदन बॉब ने अपने करियर में रजनीकांत, कमल हसन, अजित कुमार, सूर और विजय जैसे मशहूर कलाकारों के साथ काम किया।

एक्टिंग के अलावा उन्होंने संगीत जगत में भी नाम कमाया। एक संगीतकार के तौर पर उन्होंने काम किया और लोगों से प्यार हासिल किया। एक्टर कॉमेडियन होने के साथ-साथ शानदार संगीतकार भी थे। सिल्वर स्क्रीन पर अपने हुनर का लोहा मनवाने के बाद मदन बॉब ने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा और कई टीवी सीरियल्स में काम भी किया।

बता दें कि मदन बॉब ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1984 में की थी और कई टीवी सीरियल से लेकर के फिल्मों में नजर आए। तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। चाची 420 में भी वह शानदार एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए

यह भी पढे;नहीं रहे शिबू शोरेन, फुट फुटकर रोई कल्पना सीता, 81 साल की उम्र मे हुआ निधन….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment