तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा तब सुर्खियों में आए जब गोवा से उनका एक साथ नए साल का स्वागत करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ दोनों कई बार एक साथ देखे गए और कपल ने एक साथ पोस देने और अपने रिश्ते का ऐलान करने में जरा भी देरी नहीं दिखाई हालांकि अब कथित तौर पर उनका ब्रेकअप हो गया है एक रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना और विजय ने कुछ हफ्ते पहले ही ब्रेकअप करने का फैसला किया है
एक सूत्र ने पोर्टल को बताया तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक कपल के रूप में कुछ हफ्ते पहले अलग हो गए थे लेकिन वह अच्छे दोस्त बने रहने की प्लानिंग बना रहे हैं दोनों अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं तमन्ना और विजय को लस्ट स्टोरीज टू में एक साथ देखा गया था और उनकी केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी जहां तमन्ना और विजय के फैंस उनकी शादी का बेसब्र से इंतजार कर रहे थे वहीं ब्रेकअप की यह खबर जरूर उन्हें परेशान कर सकती है पिछले साल एक इंटरव्यू में विजय ने इस बारे में बात की थी
उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक कर मीडिया से छिपाने की कोशिश क्यों नहीं की इस पर एक्टर ने कहा मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि अगर हमें एक साथ में समय बिताना पसंद है और अगर हम एक दूसरे को पसंद करते हैं तो इसमें छिपाने की कोई जरूरत नहीं है रिश्ते को छिपाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है आप साथ में बाहर नहीं जा सकते आपके दोस्त आपकी तस्वीरें नहीं खींच सकते मुझे ऐसी पाबंदियां पसंद नहीं है
ऐसा नहीं था कि मैं वहां जाना चाहता था लेकिन मैं पिंजड़े में बंद नहीं रहना चाहता था था मैं अपनी भावनाओं को पिंजड़े में बंद नहीं करना चाहता था फिलहाल इस खबर पर आपको क्या कहना है कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढे: तलाक की अफवाओ पर ऐश्वर्या ने लगाया विराम ! अभिषके के साथ किया एस काम…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।