बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके एक्स हस्बैंड संजय कपूर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। संजय कपूर की गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया। इस दुखद खबर के बीच लोग संजय कपूर और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के टूटे हुए रिश्ते को लेकर काफी कुछ जानने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में संजय कपूर का एक पुराना दावा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तलाक की सुनवाई के दौरान संजय कपूर ने पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
जब दोनों के बीच की तलाक की प्रक्रिया चल रही थी, तब संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने एक दूसरे पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अभिषेक बच्चन के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को ठीक करने के लिए उन्होंने उन्हें रिबाउंड की तरह इस्तेमाल किया था। संजय कपूर के अनुसार करिश्मा कपूर ने शादी के बाद से ही उनका सिर्फ इस्तेमाल किया था। उसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को लालची औरत भी कहा था।
संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर सही पत्नी नहीं थी और वह इमोशनली अपनी शादी में शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस क्रूर थी और तलाक के बाद उन्होंने संजय और उनके परिवार को उनके बच्चों समायरा और किियान से मिलने के लिए भी रोक दिया था। यह सब तब हुआ था जब करिश्मा कपूर ने उनकी आपसी तलाक याचिका से अपनी सहमति वापस ले ली थी। आपको बता दें कि एक समय पर करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ सगाई की थी।
दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन अचानक ही यह रिश्ता टूट गया। कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर के चलते ही अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बेटी का रिश्ता टूट गया था। फिलहाल इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
यह भी पढे;विराट कोहली से जुड़ी करीबी महिला के साथ था संजय कपूर का रिश्ता, सामने आया बड़ा खुलासा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।