आखिर कैसे फंसी ज्योति मल्होत्रा? कैसे ज्योति मल्होत्रा का सच आया सामने? कैसे लगा ज्योति मल्होत्रा पर गद्दारी का आरोप? आखिर यह तमाम बातें शुरू कहां से हुई? ज्योति मल्होत्रा इन दिनों भारत से गद्दारी को लेकर चर्चाओं में हैं। गद्दारी का आरोप ज्योति मल्होत्रा पर लगा है। जिसके बाद गिरफ्तारी भी हुई, कोर्ट में पेशी भी हुई, 5 दिन की रिमांड भी मिली और अब भारतीय खुफिया एजेंसी लगातार ज्योति मल्होत्रा की जांच कर रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा की बैंक डिटेल से लेकर लैपटॉप, मोबाइल फोन इन तमाम चीजों की जांच की जा रही है। सवाल यह बनता है कि ज्योति मल्होत्रा पर शक कैसे गया? ज्योति मल्होत्रा जो कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ट्रैवल विद जो के नाम से मशहूर हैं,
यूबर हैं और ट्रैवल की वीडियो बनाती है। ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप लगा। एक वीडियो सामने आया जिससे पता चलता है कि उसके पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ संबंध काफी अच्छे हैं। वीडियो पिछले साल का है। पिछले साल नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चा आयोग में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस इफ्तार पार्टी की खास गेस्ट ज्योति मल्होत्रा थी। ज्योति मल्होत्रा ने ना केवल पाकिस्तान की अच्छाइयां की बल्कि पाकिस्तान के बारे में कई सकारात्मक बातें की और पाकिस्तान जाने की इच्छा भी जताई थी। अब जांच के मुताबिक मल्होत्रा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की गोपनीय जानकारी दी है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह वीडियो पिछले साल मार्च की है।
इस वीडियो में पाकिस्तानियों के गुणगान गाते हुए ज्योति मल्होत्रा को देखा गया। ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान उच्चा आयोग ने इफ्तार पार्टी में बुलाया। बड़ा सवाल तो यह है कि पाकिस्तानी उच्चा आयोग आखिर एक ब्लॉगर से इतने ज्यादा संपर्क में कैसे हो सकता है? आखिर एक ब्लॉगर इस पाकिस्तान उच्चा आयोग का इतना खास कैसे हो सकता है? बता दें सोशल मीडिया पर कई दूसरी वीडियोस सामने मिल सकती हैं जिसमें भारतीय ब्लॉगर पाकिस्तान जाते हैं। वहां की ब्लॉगिंग करते हैं। मगर इन तमाम ब्लॉगर्स के बीच ज्योति मल्होत्रा खूब चर्चाओं में आई। ज्योति मल्होत्रा को ही पाकिस्तानी अधिकारी ज्यादा पसंद करने लगे। उच्चायोग से भी ज्योति मल्होत्रा के लिए इनविटेशन आने लगे। यह तमाम बातें एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं
कि ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से गहरे संबंध थे और पाकिस्तान को ज्योति मल्होत्रा से काफी फायदा हो रहा था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने ज्योति मल्होत्रा को एक एडवरटाइजर के तौर पर पेश किया। यानी कि भारत के खिलाफ जाने के लिए तैयार किया और पाकिस्तान के बारे में सकारात्मक बातें अपने प्लेटफार्म पर दिखाने के लिए लगातार बरगलाया गया। ज्योति मल्होत्रा लगातार पाकिस्तान के बारे में बढ़ाई करते नहीं थकती थी। अपनी वीडियोस में साफ ज्योति ने यह दिखाया कि पाकिस्तान कितना खूबसूरत है। कितना आओ भगत करता है और कैसे पाकिस्तान के लोग मिलजुल कर रहते हैं।
मगर कभी भी ना तो आतंकवाद का जिक्र किया और ना ही वहां की सरकार का। इतना ही नहीं पहलगाम आतंकी हमले में भी ज्योति मल्होत्रा ने भारत को ही कसूरवार ठहराया है। जी हां, भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। और पाकिस्तान या पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ एक शब्द तक नहीं बोला।
यह भी पढे:दीपिका कक्कड़ को इस बड़ी बीमारी की वजह से बेटे होना पड़ा दूर, नेहा का रो रोकर हुआ बुरा हाल…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।