दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़कर लौटी हैं। स्टेज टू लीवर कैंसर से पीड़ित दीपिका ने हाल ही में 14 घंटे लंबी सर्जरी करवाई और अब वह घर वापस आ चुकी हैं। अस्पताल से लौटने के बाद दीपिका ने अपना पहला ब्लॉग पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी जंग, दर्द और भावनाओं को बेहद ईमानदारी से साझा किया। इससे कुछ वक्त पहले उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी एक वीडियो साझा किया था जिसमें दीपिका के गले की सर्जरी के बाद हुए जख्म की झलक देखने को मिली। अपने YouTube चैनल दीपिका की दुनिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दीपिका ने बताया
कि जब उन्हें कैंसर का पता चला, तो कैसे वह और उनके पति शोएब इब्राहिम उस पल भावनात्मक रूप से बिखर गए थे। उन्होंने कहा करीब एक महीने पहले जब हमें पता चला कि लीवर में ट्यूमर है और एक बड़ी सर्जरी करनी होगी तो सिर्फ सर्जरी शब्द ही मुझे डराने के लिए काफी था। शोएब को पहले से पता था लेकिन उसने मुझे कुछ नहीं बताया। जब डॉक्टर रिपोर्ट देख रहे थे तभी मैंने रिपोर्ट देखने की जिद की और सच्चाई सामने आई। हम दोनों अस्पताल के गलियारों में खड़े थे और वहीं एक दूसरे को पकड़ कर रोने लगे। कैंसर शब्द सुनते ही ऐसा लगा मानो जमीन खिसक गई हो।
दीपिका ने वीडियो में बताया कि बीमारी के दौरान सबसे मुश्किल समय वो था जब उन्हें अपने 2 साल के बेटे रूहान से दूर रहना पड़ा। उन्होंने कहा एक रात भी उससे दूर रहना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं बहुत रोई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह ऐसा होगा, लेकिन उस वक्त कोई और रास्ता भी नहीं था। दीपिका ने आगे कहा कि सिर्फ बेटे को दूध रखना ही नहीं बल्कि उसे मां का दूध भी नहीं देना था। दवाइयों का सेवन इतना था कि वह दूध बच्चे को नहीं दिया जा सकता था। ऐसे में उसे दूध छोड़ना पड़ा। एक्ट्रेस ने आगे कहा, जब मैं आईसीयू में थी
शोएब मुझे बताती थी कि लाखों लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह सुनकर रो पड़ती थी। खुशी के आंसू थे वह। मुझे गर्व महसूस होता है कि इतने लोग मुझे दिल से चाहते हैं। आप सब ने मेरे परिवार की तरह दुआ की। मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगी। फिलहाल आपका इस वीडियो के बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
यह भी पढे;अभिषेक-संजय नहीं बाली इस स्टार्स के साथ होनेवाली थी करिश्मा की शादी, अभी अभी हुआ बड़ा खुलासा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।