खुल गया रघुवंशी की मौत के पीछे का राज, सामने आया बड़ा सच….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

आखिर क्यों ली सोनम रघुवंशी ने अपने ही पति की जान? सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी के जान लेने के पीछे क्या थी साजिश? इस बात का भी अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी जो पिछले 17 दिनों से लापता थी। मेघालय पुलिस लगातार ढूंढने की कोशिश कर रही थी। वहीं सोनम रघुवंशी गाजीपुर के एक ढाबे पर मिलती है। जहां से उसे अरेस्ट किया जाता है। सूत्रों की मानें तो सोनम ने खुद अपने परिवार वालों को यह जानकारी दी कि वह गाजीपुर के एक ढाबे पर है। जिसके बाद परिवार वाले ने यह जानकारी इंदौर पुलिस को दी। इंदौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को तुरंत संपर्क किया

और सोनम को गाजीपुर के ढाबे से गिरफ्तार किया गया। अब मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने खुद आत्मसमर्पण किया है और यह बात कबूली है कि इस पूरी साजिश में उसका ही हाथ था। लेकिन आखिर साजिश क्यों रची गई? इसको लेकर सूत्रों की मानें तो सोनम का किसी दूसरे के साथ अफेयर था। जिसकी वजह से सोनम ने राजा रघुवंशी की जान ले ली। वहीं दूसरी तरफ सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के परिवार का कहना था कि यह शादी उनकी मर्जी से हुई थी। हालांकि अरेंज मैरिज थी लेकिन खुशी-खुशी दोनों ने शादी की थी। लेकिन अब अफेयर का एंगल निकल कर सामने आ रहा है।

सोनम रघुवंशी किसी दूसरे शख्स को पसंद करती थी। जिसके बाद शख्स के साथ मिलकर सोनम ने किलर हायर किए और अपने ही पति की जान ले ली। यह रिपोर्ट सामने आ रही है जो वाकई हैरान कर देने वाली है। आपको बता दें यह रिपोर्ट हमने आपको दिखाई थी जिसमें दावे किए गए थे कि सोनम रघुवंशी इस पूरे साजिश का हिस्सा हो सकती है। सोनम रघुवंशी को लेकर के आज से तीन दिन पहले एक रिपोर्ट दिखाई गई थी जिसमें तमाम दावे कैसे एंगल्स सामने आ रहे हैं। कैसे सोनम रघुवंशी इस पूरे मामले में साजिशकर्ता हो सकती है इसका खुलासा हमने किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक सोनम रघुवंशी की सीसीटीवी फुटेज जो बरामद की गई थी उसमें जो सोनम रघुवंशी ने कपड़े पहने थे जो सफेद शर्ट पहनी थी ऐसी ही सफेद शर्ट शव के पास से बरामद की गई थी जो कि एक बड़ा सबूत मानी जा रही थी उस पूरे मामले में। इसके अलावा एक और सीसीटीवी फुटेज आई जिसमें सोनम रघुवंशी अपने जैकेट को पहनती हुई दिखाई दे रही है। वह जैकेट लाल और नीले रंग का था और ऐसी ही जैकेट शव के पास से बरामद की गई जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। सोनम के दोनों ही कपड़े शव के पास से बरामद किए गए थे और अब सोनम रघुवंशी का आत्मसमर्पण यह बता रहा है कि यह पूरा जो मामला है

यह छोटा नजर नहीं आ रहा बल्कि साजिश कई दिनों पहले ही रची गई थी और फिर सोनम रघुवंशी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर या यूं कहें जिस शख्स को वह पसंद करती थी उसके साथ मिलकर इस पूरे साजिश को अंजाम दिया। हालांकि इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है। देखना यह होगा कि क्या अफेयर का एंगल जो रिपोर्ट सामने आ रही है इसी एंगल पर पुलिस अपना बयान देती है और अगर अफेयर था तो किसके साथ था? कितने लोग इसमें मिले हुए थे इस पूरी वारदात में यह भी एक बड़ा सवाल है।

फिलहाल पुलिस की मानें तो इस पूरे वारदात में चार लोग मिले हुए थे। ये चार लोग कौन-कौन हैं? इसको लेकर के भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें इन चार में से एक सोनम रघुवंशी थी। तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सोनम रघुवंशी के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी एक पुलिस के चंगुल से बाहर है। उसकी भी गिरफ्तारी लगातार पुलिस करने की कोशिश कर रही है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चौथा आरोपी आखिर कहां फरार है। सोनम का बयान आना बाकी है। फिलहाल पुलिस सोनम रघुवंशी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढे:बॉलीवुड के इस मशहूर मेकर्स का हुआ अचानक निधन, दिलदहलादेने वाली अंतिम यात्रा….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment