रोने पर मजबूर कर देगी पायलॉट सुनीत अग्रवाल की ये आखरी विदाई वीडियो….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

12 जून 2025 को हुआ वह दर्दनाक हादसा जिसमें अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हो रहे एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया और उसमें सुमित सब्रवाल जो कि मेन पायलट थे उनके साथ-साथ विमान में मौजूद 241 लोगों की जान चली गई। कैप्टन सुमित सब्रवाल का पार्थिव शरीर आज उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। वो दर्दनाक मंजर सभी की आंखों में आंसू ला रहा था।

जब कैप्टन सुमित सब्रवाल के पिता पुष्कर अपने ही बेटे के पार्थिव शरीर को अपनी आंखों के सामने देख रहे थे। पुष्कर राज ने मुंबई के पवई में अपने घर के बाहर अपने बेटे को भावनी श्रद्धांजलि दी। अपने पायलट बेटे के निधन पर बुजुर्ग पिता की क्या हालत होगी इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। बुजुर्ग पिता बस हाथ जोड़कर नम आंखों से अपने बच्चे की ओर देख रहे थे। यह दृश्य दिल दहला देने वाला दिल तोड़ देने वाला था। बुजुर्ग पिता की उम्र 88 साल की थी।

जॉब की वजह से उनके साथ ज्यादा वक्त कैप्टन सुमित सब्रवाल नहीं बिता पा रहे थे। लेकिन उम्मीद थी कि रिटायरमेंट के बाद अपने पिता को वक्त देंगे। रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले ही सुमित सब्रवाल का निधन हो गया। प्लेन हादसे ने उनकी जान ले ली। आज सुमित स्रवाल के शव को देखकर बुजुर्ग पिता की बेबसी नजर आ रही है। अपने लफ्जों में वह अपने इस दर्द को बयां नहीं कर पा रहे कि कैसे 88 साल की उम्र में अपने 60 साल के बेटे को आखिरी विदाई दे रहे हैं।

दृश्य दिल तोड़ देने वाला है और इस दृश्य को कभी भूला नहीं जा सकता। अहमदाबाद विमान हादसे में ना सिर्फ 141 परिवार जो कि उस प्लेन में सवार थे उनका जीवन पूरी तरीके से बदल गया है बल्कि वह बच्चे जो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आए थे और अहमदाबाद के उसी मेडिकल कॉलेज पर विमान गिर जाता है जिसमें बच्चों की भी जान चली जाती है। जिनका जीवन लोगों की सेवा में समर्पण था। जिनका जीवन लोगों की सेवा करना था। जिनका लक्ष्य था बीमारों की इलाज करना। आज वह इंटर्न्स, वह डॉक्टर्स इस भयावह हादसे में दम तोड़ चुके हैं।

यह भी पढे:हनीमून पर पति के साथ नहीं बल्कि दोस्त के साथ थी करिश्मा कपूर….

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment