संजय कपूर का निधन होते ही करिश्मा कपूर ने मांगा 30 हजार करोड़ की संपत्ति से हिस्सा, जानिए कैसे हो बटवार…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

₹30,000 करोड़ की सोना कॉमस्टार के लिए कई सारे हिस्सेदार अब सामने आ खड़े हुए हैं। संजय कपूर के निधन के डेढ़ महीने बाद ही संपत्ति का विवाद गमाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि संजय कपूर के निधन के कुछ दिन बाद ही संपत्ति विवाद शुरू हो गया था। लेकिन इसको हवा दी गई संजय कपूर की मां रानी कपूर के जरिए, वह भी अपने इकलौते बेटे के निधन के तकरीबन डेढ़ महीने बाद। अब यह विवाद खुलकर मीडिया के सामने आया है। पहले यह विवाद केवल घर में ही मौजूद था। लेकिन अब इस पर खुलकर बात की जा रही है। आखिर किसे कितना मिलेगा सोना कॉम स्टार का हिस्सा?

30 करोड़ की प्रॉपर्टी कैसे होगी बंटवारा? और क्या करिश्मा कपूर ने भी मांगा है इसमें अपना हिस्सा? यह सवाल सभी के मन में है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की जान 12 जून 2025 को चली गई थी। पोलो खेलते वक्त अचानक उनको हार्ट अटैक आया। हालांकि 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया क्योंकि शव विदेश में था। इस वजह से लंदन से यहां लाने में काफी परेशानियों का सामना परिवार वालों को करना पड़ा। भारत में शव के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि उनके निधन के बाद से ही ₹00 करोड़ के उनके बिजनेस को कौन संभालेगा इस तरीके के विवाद चल रहे थे। अब इसी बीच खबर यह है

कि करिश्मा कपूर ने भी कंपनी में अपना हिस्सा मांगा है। जी हां, दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा कपूर ने कंपनी में अपना हिस्सा मांगा है। अपने बच्चों के लिए यह कदम करिश्मा कपूर ने उठाया है। पिछली दफा रिपोर्ट सामने आई थी कि 14 करोड़ के बॉन्ड के बाद करिश्मा के दोनों बच्चों को प्रॉपर्टी का कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। हालांकि नियम यह कहते हैं कि पिता की प्रॉपर्टी का हिस्सा बेटों को मिलना चाहिए। लेकिन अब यहां रानी कपूर के खुलासे के बाद कंपनी में हिस्सा मिलना काफी मुश्किल हो गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर का कहना है कि उनके पति के निधन के बाद आधिकारिक तौर पर सोना कॉमस्टार की वह इकलौती पदाधिकारी हैं। ऐसे में किसको कितनी संपत्ति हाथ लगेगी यह कहना बेहद मुश्किल है। संपत्ति विवाद चल रहा है। प्रिया सचदेव इसमें काफी मुश्किलों में फंस चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि प्रिया सचदेव का उन्हीं की सास के साथ रिश्ता खराब हो गया है और अब इसमें करिश्मा का भी नाम सामने आया है। हालांकि लंबे वक्त तक करिश्मा ने इस बात से दूरी बनाए रखी लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि करिश्मा कपूर ने भी अपना हिस्सा मांगा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा कपूर ने भी सोना ग्रुप्स में अपनी हिस्सेदारी को मांगा और अब इसको लेकर के भी विवाद गरमाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी ने दावा किया कि सोना ग्रुप और उससे जुड़ी आलीशान संपत्ति में उनका बहुलांश हिस्सा है। लेकिन साथ ही उन्होंने शेयर धारकों के साथ एक पत्र में साझा किया जिसमें दावा किया गया कि उनके बेटे के निधन के बाद से ही उनके कुछ दस्तावेजों पर साइन लिए गए वह भी मजबूरी में क्योंकि वह सदमे में थी इसलिए उन्हें पता नहीं चल पाया

कि आखिर यह दस्तावेज क्या है। कंपनी का इसमें बयान सामने आया है। कंपनी ने यह दावा किया कि संजय कपूर की मां रानी कपूर से उन्होंने किसी भी दस्तावेज पर ना तो हस्ताक्षरण करवाए हैं और ना ही किसी भी तरीके की पाबंदियां लगाई हैं। हालांकि रानी कपूर की बात को मानने से साफ तौर पर कंपनी ने इंकार कर दिया है। हाल में ही रानी कपूर ने एजीएम की बैठक को स्थगित करने की बात की थी। हालांकि इसको लेकर के कंपनी का रुख साफ रहा। उनका कहना था कि मीटिंग किसी भी स्थिति में स्थगित नहीं हो सकती

यह भी पढे:पति संजय के जाते ही बहु प्रिया सचदेव ने छीना सास का हक, दर-दर की ठोकरे खाके, सामने आया चौंकाने वाला सच..

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment