इस वीडियो ने खोली सोनम के साजिस की बड़ी पोल, सामने आया बड़ा सबूत….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

राजा रघुवंशी की जान लेने के मामले में मेघालय पुलिस के पास सोनम, रघुवंशी और उसके साथियों के खिलाफ कई ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो कोर्ट में पेश करते ही सोनम और उसके साथियों को सजा मिलनी तय है। और इसी बीच में एक और ऐसा सबूत सोनम रघुवंशी के खिलाफ पुलिस को हाथ लगा है। जिसके बाद यह कोर्ट में साबित कर पाना कि इस पूरे मामले में सोनम ही मास्टरमाइंड थी। लगभग तय माना जा रहा है और यह सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो जो कि एक यूबर ने शूट किया था। दरअसल राजा रघुवंशी मामले में चौंकाने वाला वीडियो सामने आया।

इस वीडियो में जिस दिन राजा की जान ले ली गई उसी दिन के कुछ घंटों पहले ही राजा और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय के उन्हीं जंगलों में ट्रैकिंग करते हुए नजर आए। जहां सोनम रघुवंशी ने अपनी सास से बात की थी और यह बताया था कि वह ऊंचाई वाले रास्ते पर जा रही है जहां पर वह झरना देख रही है। बता दें कि इस पूरी वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम आगे-आगे और उसका पति राजा रघुवंशी उसके पीछे चल रहा है।

सोनम के हाथों में लाठी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनम के हाथों में एक पॉलिथीन भी है जिसमें माना जा रहा है कि रेनकोट शायद सोनम ने रखा होगा। 23 मई की सुबह तकरीबन 9:45 की यह वीडियो है जो कि डबल डेकर रूट की है और उसी दिन दोपहर 2:00 बजे राजा रघुवंशी की जान ले ली गई थी। ऐसे में यह वीडियो एक अहम सबूत के तौर पर सामने आई है। यह वीडियो एक शख्स ने रिकॉर्ड की जो कि वॉगिंग कर रहा था

और इस वीडियो को इत्तेफाक से उसने रिकॉर्ड कर लिया। बाद में जब वीडियो को देखा गया तो इसमें राजा रघुवंशी, सोनम और बाकी तीनों आरोपी भी नजर आए। यूबर ने दो वीडियो शेयर की है जिसमें एक वीडियो में सोनम और राजा नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में तीनों आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं। सोनम इस पूरी वीडियो में सबसे आगे चलती हुई नजर आ रही है। उसके बाद राजा और सबसे पीछे वह तीनों आरोपी जो कि राजा रघुवंशी की जान लेने में सोनम की मदद करने वाले थे। इन सभी को एकदम निर्भीक होकर के देखा जा रहा है। बिना डरे वह राजा रघुवंशी की जान लेने के लिए आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे थे। सोनम को देखकर यह बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह किसी की जान लेने जा रही हैं। सोनम ने वीडियो में वही कुर्ता पहना है जो कि राजा रघुवंशी के शव के पास से बरामद हुआ था।

वहीं सफेद रंग की शर्ट जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे और वहीं जैकेट उसके हाथ में भी बताई जा रही है जो पॉलिथीन में है और दावा किया जा रहा है कि यह राजा रघुवंशी के खून से भरी हुई जैकेट थी जो कि सोनम ने राजा रघुवंशी के शव से तकरीबन कुछ किलोमीटर दूर तक छोड़ी थी। यह सबूत काफी अहम माना जा रहा है जो कि मेघालय पुलिस के लिए यूबर ने जारी किया। इतना ही नहीं यूट्यूबर का यह भी कहना है कि यह वीडियो रॉ वीडियो है। यानी कि इसमें कोई भी एडिटिंग नहीं की गई है। इत्तेफाक से यह वीडियो शूट हो गई और जब वीडियो को एडिट किया जाने लगा तब पता चला कि यह सोनम रघुवंशी है। यूबर ने पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा है और साथ ही इस वीडियो को शेयर किया है ताकि पुलिस असल आरोपियों को सजा दिलवाए।

यह भी पढे:अहमदाबाद विमाम हादसे मे चली गई इस मशहूर क्रिकेटर की जान, इंडिया टीम मे शोग का माहोल…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment