भयानक कहूं या पूरी तरह से दर्दनाक जो हादसा हुआ है। मैं तो दिल से दुआ करती हूं कि जिस किसी ने भी यह किया है उन सबका इतना बुरा हाल हो, इतना बुरा हाल होना और सबके सामने हो। यह कोई ईमान वाला मुसलमान यह काम कर ही नहीं सकता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से चंद घंटे पहले एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कश्मीर में थे। हालांकि खुशकिस्मती से वह वहां से समय रहते निकल आए। अब एक्ट्रेस ने इस भयावाह हमले पर दर्द जाहिर किया है। दीपिका कक्कड़ ने अपने YouTube चैनल पर वॉग शेयर किया है।
इसमें उन्होंने कहा है हेलो। आज बहुत दिनों बाद वॉग शूट कर रही हूं। पिछले दो-तीन दिनों से एक अलग सी मायूसी है। पता नहीं इसे भयानक कहूं या पूरी तरह से दर्दनाक। पूरी तरह हिला कर रख दिया है। मैं जितनी बार उन महिलाओं और बच्चों के वीडियोस देख रही हूं, हम कहीं घूम रहे हो और अचानक ऐसा कुछ हो जाए, आपका कोई अपना खो जाए, यह सोच ही बहुत दर्दनाक है। उन परिवारों पर क्या बीत रही होगी जिन्होंने अपने पिता पति को खो दिया है। मुझे नहीं लगता कि हम कभी यह फील कर सकते हैं। वह बेचारे घूमने गए थे। कश्मीर जो एक खूबसूरत जगह है वहां के लोग कितने प्यारे हैं।
आगे दीपिका ने कहा मैं दिल से दुआ करती हूं कि जिस किसी ने भी यह किया है वो चार लोग जिनके स्केच सामने आए हैं वो और इसके पीछे जो भी लोग हैं उन सबका इतना बुरा हाल हो। इतना बुरा हाल हो और सबके सामने हो। जैसे आज बेचारी यह फैमिली तड़प रही है। वैसे ही वो तड़पे। हर एक दर्द वो महसूस करें। जितना मैं इस्लाम को समझी हूं।
मैं यह यकीन के साथ कह सकती हूं कि कोई ईमान वाला मुसलमान यह काम कर ही नहीं सकता। किसी बेगुनाह को इस तरह मार देना मजहब के नाम पर या किसी भी नाम पर यह इस्लाम नहीं सिखाता। फिलहाल दीपिका कक्कड़ के इस बयान पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं।
यह भी पढे:नेहा कक्कड़ की इवेंट ऑर्गेनाइजेशन ने खोली पोल, बोले ये सब ड्रामा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।