टीवी एक्ट्रेस हिना खान लगातार देशभक्ति दिखाते हुए नजर आ रही हैं और ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पहलगाम हमले के बाद खुलकर अपने देश के बारे में बात की और कुछ लोगों को टारगेट पर भी लिया जो धर्म के नाम पर लोगों को मारते थे। इसको लेकर के जहां एक और देश से हिना को प्यार मिल रहा है तो वहीं उन्हें गालियां भी पड़ रही हैं। जी हां, नफरत भरे मैसेज भी हिना खान को मिले हैं। जिसको लेकर के उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। हिना खान ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी जिंदगी में हमेशा बॉर्डर पार से सिर्फ प्यार मिला है।
ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट करने के बाद अब लोग मुझे गाली दे रहे हैं। मुझे कोस रहे हैं। कई लोगों ने मुझे अनफॉलो कर दिया है। कई और लोग मुझे अनफॉलो करने की धमकी दे रहे हैं। इस धमकी के साथ गाली गलौज, अश्लील और आपत्तिजनक नफरत भी है जो सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरी मेडिकल कंडीशन मेरे परिवार और यहां तक कि मेरे धर्म के लिए है। आगे एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं आपसे मेरे देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती। आप अपने देश का समर्थन कीजिए। ठीक है। मैं आपसे आपसी अलगाव से परे बारीकियों को समझने की उम्मीद करती हूं। मैं बस यही उम्मीद करती हूं
कि आप कम से कम इतना ही मानवीय व्यवहार करें जितना मैं आप सभी के प्रति करती हूं। बता दें हिना खान ने यह आरोप लगाया कि उन्हें ना सिर्फ नफरत मिल रही है बल्कि उनकी बीमारी को भी इन सबके बीच में घसीटा जा रहा है। जिसके बाद हिना खान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो उन्हें गाली दे रही हैं। उन्हें कोस रहे हैं। अश्लील बातें और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके गाली गलौज उनके साथ कर रही हैं। हिना खान का कहना है कि जिस तरीके से वह बर्ताव कर रही हैं, वह अमानवीय है।
उनके साथ मानवीय तरीके से बर्ताव किया जाए। अगर वह अपना समर्थन सिंदूर को देती हैं ऑपरेशन सिंदूर का वह समर्थन कर रही हैं तो उन्हें यह उम्मीद नहीं है सरहद पार के लोगों से कि वो हमारे देश का समर्थन करें। हिना खान का कहना था कि मैं अपने देश का समर्थन कर रही हूं। आप अपने देश का समर्थन कीजिए। लेकिन मानवीय व्यवहार करते हुए हिना खान ने आगे लिखा कि लेकिन मुझे लगता है यह यही अंतर है। अगर मैं भारतीय नहीं होती तो मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगी सबसे पहले। तो आगे बढ़ो। मुझे अनफॉलो करो। मुझे परवाह नहीं।
मैंने आप में से किसी को भी गाली या बद्दुआ नहीं दी। मैंने सिर्फ अपने देश का समर्थन किया। आप जो करते हैं वह आपको परिभाषित करता है। आप जो चुनते हैं वह आपकी विचारधारा को परिभाषित करता है। कठिन समय में आप कैसे काम करते हैं यह एक इंसान के रूप में आपकी समझ को दर्शाता है। इसका मुझसे कोई लेना देना नहीं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने देश का समर्थन करती रहूंगी। यह कहना है हिना खान का। बता दें कि हिना खान ही नहीं कई सारे एक्टर्स जो अपने देश का समर्थन करते हुए नजर आए उन लोगों को अनफॉलो लगातार किया जा रहा है और ना ही अनफॉलो बल्कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उनके साथ अश्लील बातें की जा रही हैं। आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है
यह भी पढे:कर्नल सोफ़िया कुरैशी के पति ताज्जुद्दीन ने पत्नी को लेकर कही बड़ी बात, सुन रो पड़ी कर्नल…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।