डेब्यू फिल्म के लिए मिला फिल्म फेयर अवार्ड। एक गलती ने रातोंरात छीन लिया सारा स्टारडम। रेप के आरोप में जेल में बिताने पड़े 7 साल। 10 साल से जी रहा गुमनामी की जिंदगी। जी हां, एक्टिंग की दुनिया का एक ऐसा स्टार जो कभी खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार का खास दोस्त बना तो कभी विद्या बालन का पति। तो यहां हम बात कर रहे हैं हर रोल में अपनी एक्टिंग, डायलॉग और चार्मिंग पर्सनालिटी से लोगों को दीवाना बनाने वाले एक्टर शाइनी आूजा के बारे में। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में अपने नाम करने और सक्सेस का स्वाद रखने वाले एक्टरआज भले ही शोबिस की दुनिया से दूर हो
लेकिन अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। तो आज शाइनी आूजा के जन्मदिन स्पेशल इस रिपोर्ट में जानते हैं एक्टर की लाइफ के उस डार्क फेस के बारे में जिसकी वजह से शाइनी को जेल में बिताने पड़े थे 7 साल और बना बनाया करियर भी हो गया था बर्बाद। सबसे पहले आपको बता दें कि करियर की पहली ही फिल्म हजारों ख्वाहिशें से डेब्यू करने वाले शाइनी आूजा ने बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किया था। फिर चंद ही सालों में कई सुपरहिट फिल्मों में वर्सटाइल रोल निभाकर शाइनी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बन गए थे।
सक्सेस का स्वाद रखने वाले और स्टारडम हासिल करने वाले एक्टर की जिंदगी और करियर में साल 2009 में भूचाल आया और सब कुछ बर्बाद हो गया। दरअसल साल 2009 में शाइनी आहूजा पर उनकी 19 साल की हाउसमेड यानी कि नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था और इस बात के बाहर आते ही बॉलीवुड में हंगामा भी मच गया था। जिसके बाद एक्टर की खूब फूत होने के साथ-साथ उन्हें काम मिलना और उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। इसी के साथ शाइनी पर केस भी चला था। तो वहीं इस पूरे केस में शाइनी खुद को बेगुनाह बताते रहे लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में भी रहना पड़ा था।
बता दें कि साल 2011 में मुंबई के अदालत ने शाइनी आूजा को इस केस में 7 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि इस केस में पीड़िता ने अपना बयान भी वापस लिया और फिर कोर्ट को लगा कि लड़की पर दबाव बनाकर ऐसा करवाया गया है। आगे चलकर शाहिनी आूजा ने हाई कोर्ट में अपील की और अंतरिम जमानत हासिल की। खैर शाइनी आहूजा को जमानत तो मिल गई लेकिन इस इंसिडेंट के बाद एक्टर का पूरा फिल्मी करियर खत्म हो चुका था और नौकरानी के साथ रेप के आरोप लगने के बाद फिल्म मेकर्स एक्टर के साथ काम करना बंद करने लगे और धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों से बाहर करने लगे।
उसके बाद धीरे-धीरे ही सही लेकिन शाइनी आहूजा का फिल्मी करियर गुमनामी की तरफ बढ़ता गया। तो वहीं लंबे वक्त से शोबेस और ग्लैमर की दुनिया से दूर शाइनी फिलहाल इंडिया से दूर विदेश में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। वहीं 50 साल के हुए शाइनी आूजा ने साल 1997 में अनुपम पांडे से शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम आशिया है। शाइनी अब लाइमलाइट से दूर रहते हैं और अपनी जिंदगी जीने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी बन चुके हैं।
यह भी पढे:कर्नल सोफिया अंसारी पर बयान देकर भड़के मंत्री, विध्या बालन से भी था पंगा…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।