टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल में ही लिवर कैंसर के स्टेज टू से गुजर रही थी। जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी हुआ। फिलहाल रिकवरी जर्नी को लेकर के दीपिका ने कई बार वीडियो शेयर की है। सर्जरी के 1 महीने बाद दीपिका ने अपने YouTube चैनल पर लाइव वाक की अपनी हेल्थ अपडेट और ट्रीटमेंट के बारे में बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि अब हर दिन एक जैसा नहीं होता। हमेशा उन्हें कोई ना कोई परेशानी जरूर रहती है। लेकिन इसी बीच में दीपिका ने एक गुड न्यूज़ भी दी है। जी हां, फैंस को दिया है एक बड़ा सरप्राइज़ जो है रूहान से जुड़ा हुआ। दीपिका ने अपने YouTube से गैर हाजिरी के बारे में बताया।
उनका कहना है कि पहले मैं एक जगह टिक कर नहीं बैठती थी। हर वक्त कुछ ना कुछ करती रहती थी। लेकिन अब ऐसा है कि शरीर साथ नहीं देता। डॉक्टर ने सलाह दी है कि शरीर को हिलाते डुलाते रहना चाहिए। लेकिन कई दिनों से जब बस आराम करने का मन करता है। दीपिका ने बताया कि उनके सर्जरी के टांके अब ठीक हो रहे हैं और अगले हफ्ते से ओरल टारगेट थेरेपी नाम की एक नई दवा शुरू होगी। बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल दीपिका के बेटे रूहान का Instagram अकाउंट बनाया गया है।
लाइव बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने शौक कविताएं लिखना दोबारा से शुरू किया। उनका कहना है कि मैंने लिखना तब शुरू किया था जब शोएब मेरी जिंदगी में आए थे। अब जब थोड़ा समय मिल रहा है तो मैंने फिर से कविताएं लिखना शुरू कर दिया है। साथ ही दीपिका ने यह भी बताया कि उनके बेटे रूहान का सोशल मीडिया अकाउंट भी खोला गया है। एक आधिकारिक अकाउंट जिसको ना केवल एक्ट्रेस बल्कि उनके पति ने भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया।
इस अकाउंट का मकसद है रूहान के पलों को यादगार बनाना। दीपिका ने कहा कि वह पहली शख्स हैं जो रूहान को फॉलो कर रही हैं। इसके बाद सभी को इस अकाउंट से वाकिफ कराया ताकि लोग भी इसे फॉलो करें। दीपिका का कहना था कि इस पर जल्द ही रूहान से रिलेटेड सारी अपडेट्स मिलती रहेंगी। तो रूहान ने किया है सोशल मीडिया पर डेब्यू। जहां Instagram अकाउंट उनका इन दिनों काफी सुर्खियों में है।
यह भी पढे:अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए कही ऐसी बात, म जया बच्चन भी हुई हेरान…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।