टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के 1 दिन बाद विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज जी के शरण में पहुंचे। दोनों को एक साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोहली जब अच्छे फॉर्म में नहीं थे तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे और फिर वहां से आशीर्वाद लेकर कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया था। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया था।
अब एक बार फिर कोहली आश्रम में पहुंचे हैं। इस बार कोहली ने टेस्ट से सन्यास लेने के बाद प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। आपको बता दें कि कोहली जब प्रेमानंद महाराज से मिले तो महाराज जी ने उनसे सवाल पूछा कि तुम खुश हो तो किंग कोहली ने हां में जवाब दिया। वहीं महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर बात की। कोहली ने एकटक होकर महाराज जी की बातें सुनी और प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा राधे केलीकुंज आश्रम में करीब 3 घंटे तक रुके थे। आपको बता दें कोहली ने सोमवार को Instagram पर अपने शानदार 14 साल के टेस्ट करियर का अंत किया। जिसमें उन्होंने 123 मैचों में 9230 रन बनाए जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस जोड़े को पिछले कुछ सालों में कई मंदिरों में जाते हुए देखा गया था। इस साल जनवरी में विराट, अनुष्का शर्मा और उनके बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे।
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आपको बता दें 2023 में दंपति ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। इससे पहले दोनों ने उत्तराखंड में नीमकरली बाबा आश्रम कैंचीधाम की आध्यात्मिक यात्रा की। विराट के टेस्ट रिटायरमेंट का फैसला तब आया जब यह बताया गया कि कोहली ने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। फिलहाल इस जानकारी में इतना ही। आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढे:शादी से पहले अनुष्का शर्मा का बड़ा सच आया सामने, विराट के उड़े होश…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।