दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बाद उनकी पहली पोस्ट वायरल हो रही है। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर सेकंड स्टेज की बीमारी से जूझ रही थी। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। 14 घंटों तक यह सर्जरी चली। जिसके बाद अब दीपिका रिकवरी मोड में है। दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी के बाद पहली झलक भी उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने वॉग में दिखाई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया था और अपने दोस्तों का भी। इतना ही नहीं दीपिका कक्कड़ वॉग में बात करते हुए भावुक भी हो गई थी।
वहीं अब दीपिका ने अपनी सर्जरी के बाद पहला ब्लॉग शेयर किया है और अपने दुख के दिनों में अल्लाह को याद किया है। उनकी Instagram स्टोरी सामने आई है। दीपिका कक्कड़ ने पोस्ट में उर्दू में सब्र लिखा था। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा अल्लाह देखते हैं, अल्लाह जानते हैं और अल्लाह ही सब कुछ ठीक भी करेंगे। बता दें दीपिका कक्कड़ की सेहत पहले से काफी बेहतर है। लेकिन उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि टाकू का अभी भी दर्द बाकी है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस लिवर कैंसर के कारण काफी परेशान भी थी। लिवर सर्जरी से वह काफी इन दिनों जूझ रही हैं। काफी ध्यान रख रही हैं। साथ ही उन्हें अपने ऊपर ना केवल ध्यान रखने के लिए कहा गया है बल्कि बहुत आराम की भी सलाह दी है। दीपिका कक्कड़ काफी लंबे वक्त से अस्पताल में भी भर्ती थी। हालिया वीडियो सामने आया था जिसमें उनकी मां, उनकी सास और उनके बेटे को देखा गया। दीपिका अपने बेटे को देखकर बेहद खुश हुई।
इस वक्त परिवार के लिए काफी मुश्किल वक्त है जब दीपिका अस्पताल में हैं और उनका बेटा उनके पास नहीं है। शोएब ने दीपिका कक्कड़ की एक झलक वॉग में दिखाई जिसमें लिवर कैंसर की बीमारी के बाद सर्जरी हुई और सर्जरी के बाद दीपिका किस तरह से दिखाई दे रही हैं। उनकी हालत क्या है? इस बारे में शोएब ने बताया था। शोएब ने यह भी बताया कि वह कितने दर्द और तकलीफ में हैं। हालांकि धीरे-धीरे ही सही उनकी हालत सुधर रही है। फैंस से शोएब इब्राहिम ने दुआएं करने के लिए भी कहा और सभी फैंस अपने रिश्तेदारों और अपने करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा भी किया।
यह भी पढे:विमान हादसे पट ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन ?24 घंटे बाद ट्वीट करके अमिताभ ने मचा हंगामा….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।