टेलीविज़ की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को सेकंड स्टेज का लिवर कैंसर है। इस बीमारी का पता चलते ही दीपिका के साथ-साथ उनके पति शोएब इब्राहिम और पूरा परिवार काफी परेशान है। शोएब इब्राहिम ने अपने वॉग के जरिए अपने दर्द को फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो में दीपिका के साथ-साथ शोएब नजर आ रहे हैं। अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए हेल्थ अपडेट को शोएब ने शेयर किया है और अपने फैंस से दीपिका के लिए दुआ मांगने की भी अपील की है। शोएब इब्राहिम ने YouTube चैनल पर अपलोड हुए वीडियो में दीपिका की तबीयत का पूरा हाल बताया है।
उन्होंने कहा कि दीपिका की सिटी स्कैन की रिपोर्ट आ गई है। दीपिका को सेकंड स्टेज का लिवर कैंसर है। अल्लाह का शुक्र है कि यह बॉडी में कहीं नहीं फैला। अपनी आंखों के आंसू को रोकते हुए शोएब ने यह वीडियो बनाई जिसमें दीपिका भी मौजूद थी। दीपिका कहती हैं कि कैसे कैंसर सुनते ही हर कोई डर जाता है और मरीज के साथ-साथ मरीज का परिवार भी। उन्होंने कहा कि वह खुद को मजबूत कर रही हैं। साथ ही डॉक्टर ने भरोसा दिलाया है कि वह हर मुमकिन इलाज करेंगे। शोएब ने आगे बताया कि इस वक्त पूरा परिवार काफी जूझ रहा है।
इतना ही नहीं बल्कि उनके 2 साल के बेटे रूहान को भी अब यह समझ आ चुका है कि उनकी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। बीते दिन रूहान के बारे में बात करते हुए शोएब ने कहा था कि रूहान अभी मां का दूध पीता है। ऐसे में वह काफी परेशान है कि आखिर मां से इतने दिनों तक दूर कैसे हो पाएगा। दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने बेटे का भी ख्याल ठीक तरीके से नहीं रख पा रही हैं। अपनी बीमारी की वजह से वह रोहान को वक्त नहीं दे पा रही हैं।
इसी बारे में बात करते हुए शोएब ने कहा कि अब इस बारे में उनका 2 साल का बेटा भी समझ चुका है। उन्होंने वॉग में बताया हमारा रूहान अब काफी समझदार हो गया है। उसने यह महसूस कर लिया है कि कुछ सही नहीं हो रहा। वह अब अपनी फीडिंग भी पूरी तरीके से छोड़ चुका है। शोएब ने यह भी बताया कि पहले जब दीपिका के लिवर पर ट्यूमर का पता चला तो उनकी सर्जरी होने वाली थी। लेकिन बुखार और फ्लू के चलते सर्जरी टालनी पड़ी। अब जब कैंसर का पता चला है तो डॉक्टर्स ने भरोसा दिलाया है क्योंकि कैंसर सिर्फ ट्यूमर तक ही सीमित है और कहीं फैला नहीं है इसलिए सर्जरी के बाद चीजें बेहतर हो जाएंगी।
यह भी पढे;बेटी न्यासा देवगन को लेकर अजय देवगन ने कही एसी बात, जानकार रह जायेगे हेरान…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।