टेस्ट मेच से सन्यास लेने के बाद हमेशा के लिए लंदन मे शिफ्ट होने जा रहे है विराट-अनुष्का…

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

क्या हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएंगे विराट कोहली? नई शुरुआत से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। रिटायरमेंट के बाद ऐसी होगी किंग कोहली की लाइफ, अपने वतन को छोड़ क्या हमेशा हमेशा के लिए होंगे लंदन शिफ्ट। यह सवाल और कयास उन क्रिकेट से लेकर एंटरटेनमेंट प्रेमियों के हैं जो विराट कोहली की रिटायरमेंट अनाउंसमेंट के बाद से मायूस हैं। जी हां, विराट कोहली ने सन्यास लेकर अपने 14 साल के क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

तो वहीं टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद अपनी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आए। हालांकि यह जरूर पहली बार नहीं था जब विराट और अनुष्का एक साथ प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचे हो। लेकिन सन्यास के बाद सीधा महाराज के दर पर जाना अब विराट अनुष्का के फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। दरअसल बिना मेकअप डल चेहरे के साथ प्रेमानंद महाराज के सामने बैठे विराट अनुष्का की वायरल तस्वीर को देख सोशल मीडिया यूज़र्स और फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह नई शुरुआत से पहले विराट अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात हो सकती है।

इसी के साथ फैंस यह भी जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली क्या करेंगे? कहां रहेंगे? तो सबसे पहले आपको बता दें कि फिलहाल 14 साल के क्रिकेट करियर के बाद सन्यास का ऐलान करने वाले विराट कहां रहेंगे? इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल तो सामने नहीं आई है। फिलहाल ना विराट कोहली और ना ही एक्ट्रेस अनुष्का ने इस बात का कोई भी जिक्र किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे और चर्चा जरूर सुनने के लिए मिल रही है कि अब विराट और अनुष्का परमानेंटली लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। दरअसल बीते साल ही यह खबरें आई थी

कि विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ परमानेंटली लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। और फिलहाल कपल काफी वक्त से लंदन में अपना दूसरा होम भी बना चुके हैं। तो अब लंदन में रह रहे विराट और अनुष्का हो सकता है रिटायरमेंट के बाद भारत को टाटा बाय-बाय कर हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाए और लंदन में शांति और शोबिस की दुनिया से दूर अपनी जिंदगी को जिएं। इसी के साथ दूसरा और बड़ा सवाल यह है कि रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली क्या करेंगे? तो आपको बता दें कि विराट कोहली और एक्ट्रेस करोड़ों के मालिक हैं।

कुछ सालों तक बिना पैसे कमाए भी कपल लग्जरी लाइफ मेंटेन कर सकते हैं। और इसके अलावा पेड प्रमोशन, इवेंट्स, सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के जरिए विराट कोहली अपने शौक और लग्जरी लाइफ को भी मेंटेन करते रहेंगे। बहरहाल बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले दो बार प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं। पहली बार वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद आश्रम पहुंचे जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक के बाद उनका बल्ला शांत हो गया था।

इसके बाद जनवरी 2023 में भी कपल ने प्रेमानंद महाराज संत से मुलाकात की थी। जब विराट कोहली अपने बल्ले से रन बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे। साथ ही गौर करने वाली बात तो यह है कि आज यानी कि 13 मई को प्रेमानंद से मिले विराट और अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अखायन नजर नहीं आए।

यह भी पढे:विराट कोहली की वजह से फुट फुटकर रोने लगी अनुष्का शर्मा, आंखे मे आसू दिखे…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment