राहुल वैद्य पिछले दिनों से विराट कोहली को लेकर किए जा रहे कमेंट से काफी विवाद में हैं। वो कई बार सोशल मीडिया पर विराट को लेकर नेगेटिव कमेंट्स कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विराट को जोकर तक कहा था। राहुल का दावा है कि विराट ने उन्हें Instagram पर ब्लॉक किया है। खैर इस बीच खबर आ रही थी कि इस विवाद की वजह से राहुल ने कई ब्रांड की डील खो दी है। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट थी
कि विराट के साथ विवाद की वजह से राहुल को कई ब्रांड की डील से हाथ खोना पड़ा है। हालांकि सिंगर ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा बिल्कुल बकवास। मैं कोई इन्फ्लुएंसरर थोड़ी हूं जो ब्रांड चले जाएंगे। पता नहीं लोग किस सेंस में लिख देते हैं। बता दें कि जब विराट के अकाउंट से अवनीत कौर की फोटोस लाइक हुई थी तब विराट ने खुद क्लियर किया था कि वह Instagram एल्गोरिदम ग्लिच की वजह से हुआ था।
राहुल ने इस पर विराट पर तंज कसते हुए कहा था कि विराट ने मुझे ब्लॉक किया है। जैसा कि आप सब जानते हैं। मुझे लगता है कि यह भी Instagram ग्लिच की वजह से हुआ होगा। Instagram के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली को कि एक काम कर मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं। है ना? वहीं राहुल ने फिर सोशल मीडिया पर लिखा था
अब आप मुझे गाली दे रहे हो। मेरी पत्नी और बहन को गाली दे रहे हो। जिनका इससे कोई लेना देना नहीं है। मतलब मैं सही हूं। इसीलिए आप सब विराट के फैंस को जोकर बोलता हूं। दो कौड़ी के जोकर फिलहाल इस खबर पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं।
यह भी पढे:27 साल की बोल्ड हीरोइन का टूटा दिल, 28 साल के बड़े बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।