भारतीय संस्कृति, इसकी विरासत और सभ्यता को ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित करने वाली एक्ट्रेस जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। फ्रांस में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया तो दोनों ही दिन कमाल दिखा दिया। पहले दिन जहां साड़ी और शाही जेवर के साथ मांग में सिंदूर लगाकर भारत की परंपरा को दिखाया तो वहीं दूसरे दिन वेस्टर्न कपड़े के साथ भारतीय टच भी उनके आउटफिट में नजर आया। जहां वेस्टर्न कपड़े के साथ-साथ उन्होंने जो कैप पहनी उसमें भगवत गीता के संस्कृत में श्लोक लिखे गए थे।
ऐश्वर्या का दोनों ही लुक लोगों को काफी पसंद आया है और इसी बीच में अभिषेक बच्चन की भी खूब चर्चा हो रही है। अभिषेक बच्चन ने भले ही ऐश्वर्या के इस लुक पर कोई रिएक्ट ना किया हो लेकिन ऐश्वर्या का मांग में सिंदूर लगाना यह साफ जाहिर कर रहा है कि उनके रिश्तों के बीच में सब कुछ ऑल एज वेल है। दिलचस्प बात यह है कि इन तमाम चीजों के बीच में अभिषेक बच्चन का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है और यह ट्वीट इस पल में चार चांद लगाने का काम भी कर रहा है।
इस ट्वीट से कपल के बीच में प्यार काफी पता चल रहा है। ट्वीट साल 2014 का है। जब ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलपरी की तरह नजर आ रही थी। गोल्डन कलर के रॉबर्टरी कैवली गाउन में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ऐश्वर्या की उस फोटो पर कमेंट करते हुए एक्टर ने अपनी पत्नी की तारीफ की और यह वीडियो वायरल हो गई। ऐश्वर्या की तस्वीर एकदम जलपरी के जैसे नजर आ रही हैं। बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या ने जहां अपने हुस्न का जलवा दिखाया तो वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए अपनी पत्नी की खूब तारीफ की। अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ में लिखा
लगभग 52 घंटे बिना सोए आंखें बंद हो रही हैं। पर मिज इस तरह दिख रही हैं कि अब आंखें पूरी तरह खुल गई। ऐश्वर्या के नाम यह ट्वीट अभिषेक बच्चन का काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह ट्वीट साल 2014 का है। उसके बाद लंबा अरसा हो गया कभी ऐश्वर्या के कांस जाने पर अभिषेक ने इस तरीके का रिएक्शन नहीं दिया है। फैंस चाहते हैं कि अभिषेक इस बार क्योंकि ऐश्वर्या शाही लुक में नजर आई।
मांग में सिंदूर गले में भारीभरकम हार और साड़ी पहने उन्होंने लुक पूरा किया। अभिषेक इस पर कुछ ना कुछ रिएक्ट तो जरूर करें। वेल देखना यह होगा कि जब इंडिया ऐश्वर्या बच्चन आती हैं तब किस तरीके का माहौल रहता है। वेल इस वक्त तेजी से तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। पुराने ट्वीट के साथ-साथ इन तमाम फोटोस को जोड़कर देखा जा रहा है। जहां ऐश्वर्या के लुक की खूब तारीफ हो रही है। ऐश्वर्या बच्चन ने इस बार जो लुक लिया यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जहां एथेनिक लुक के साथ-साथ ऐश्वर्या ने सालों बाद अपनी मांग में सिंदूर डाला है। जहां एक ओर यह सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर का सपोर्ट करते हुए भी दिखाई दिया तो वहीं अपने रिश्तों की गवाही भी दे रहा है कि उनके रिश्तों में सब कुछ बेहतर है
यह भी पढे;भारत मे बेन होते ही पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान का हुआ बुरा हाल…
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।