सलमान खान की सुरक्षा मे हुई बड़ी चूक, अनजान लड़की घुसी घर मे फिर….

WhatsApp Group Button
हर रोज ऐसी खबर पाने के लिए Whats app Group Join करे... Click Here

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चाओं में हैं। लगातार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जहां जान से मारने की धमकी मिल रही थी तो वहीं दूसरी ओर सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई। लेकिन अब सलमान की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी। महिला का नाम ईशा छाबड़ा बताया जा रहा है।

मुंबई पुलिस उस महिला से पूछताछ कर रही है। बता दें इससे पहले एक शख्स ने सलमान खान के घर में घूसने की कोशिश की थी। रिपोर्ट की मानें तो एक महिला सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। महिला से पूछताछ की जा रही है। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो ईशा छाबड़ा ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रात के करीब 3:30 बजे घुसने की कोशिश की। रिपोर्ट की मानें तो ईशा अपार्टमेंट की लिफ्ट तक पहुंच गई। ईशा का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस ने दो अनजान शख्स पर केस किया है।

जी हां, दो अनजान शख्स पर मुकदमा दायर किया गया है। इससे पहले भी जितेंद्र कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने सलमान की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की थी। उस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जितेंद्र छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इसके बाद 21 मई को महिला सलमान खान के अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी।

लिफ्ट तक पहुंच गई। इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। लगातार सलमान खान की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सलमान खान की सुरक्षा के लिए बता दें कि कड़ी सिक्योरिटी दी गई है। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी वजह से पुलिस ने सिक्योरिटी के इंतजामात सलमान खान के लिए किए

यह भी पढे;बॉलीवुड की नामचीन अभनेत्री ने कहा बॉलीवुड को ही अलविदा, नाम जानकार नहीं होगा यकीन…

नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

Leave a Comment