कांस 2025 में ऐश्वर्या राय का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया। हेटर्स को भी दिया मैसेज। कांस फिल्म फेस्टिवल और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता बेहद खास है। 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर ऐश्वर्या राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बार वह गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में पारंपरिक लुक में नजर आई। उन्होंने रेड कारपेट पर पहुंचकर नमस्ते कहकर सभी का अभिवादन किया। इस बार ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल अंदाज में सभी का दिल जीत लिया।
सफेद साड़ी के साथ उन्होंने माथे पर सिंदूर और पारंपरिक गहनों से अपना लुक पूरा किया। यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके जरिए उन्होंने हेटर्स को भी चुप कराया। मांग में सिंदूर लगा। उन्होंने हेटर्स को बता दिया कि उनके और अभिषेक के बीच सब नॉर्मल है। उनके तलाक की अफवाह फैलाने वालों को यह मुंहतोड़ जवाब था। सोशल मीडिया पर इसकी भी जमकर चर्चा हो रही है।
यूज़र्स ऐश्वर्या के इस ट्रेडिशनल लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा काफी समय बाद साड़ी में देखा। बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा मदर ऑफ कांस फिल्म फेस्टिवल। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ऐश्वर्या राय ने 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। तब से लेकर अब तक वह हर साल इस खास समारोह में हिस्सा लेती रही हैं।
यहां उन्होंने कई ब्रांड्स को भी रिप्रेजेंट किया है। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या के लुक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। जैसे ही बुधवार को उनका नया अंदाज सामने आया, फैंस खुशी से झूम उठे। बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ग्लैमर और परंपरा का बेहतरीन संगम ने
यह भी पढे:बूढ़ी ओर मोटी कहेकर ऐश्वर्या का कान्स मे उड़ाया बहारु मजाक….
नोट: हमारी टीम वर्तमान में उपलब्ध इस जानकारी के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करती है। इस पोस्ट की सभी जानकारी सोशल मीडिया से ली गई है। हमारा प्रयास आपको सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करना है। इस पोस्ट के संबंध में, हमारी टीम की वेबसाइट और हमारे किसी भी पेज पर लेकिन कोई देनदारी नहीं होगी हमारे पेज पर अच्छी खबरें जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।